12 वर्षों से कमर में दबे हुए नस L4 L5 का छोटे चीरे से किया सफल ईलाज

12 वर्षों से कमर में दबे हुए नस L4 L5 का छोटे चीरे से किया सफल ईलाज

नैमिष टुडे /सवाददाता
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुदीप सिंह(हड्डी रोग विशेषज्ञ)द्वारा सरकारी अस्पताल में 38 वर्षीय मीरा नामक महिला का 12 वर्षों पुराना कमर में दबे हुए नस का बहुत छोटे चीरे द्वारा सफल ऑपरेशन सरकारी ऑपेरशन में किया गया।एनेशथेटिक के रूप में डॉक्टर राकेश चौरसिया और डॉक्टर पारुल सिंह भी रहे।महिला व उनका परिवार ईलाज से बहुत संतुष्ट हैं।अब महिला चलने भी लगी है और 90% दर्द से आराम की बात भी बता रही हैं।जनपद वासियों में इसको लेकर काफ़ी प्रसन्नता है क्योंकि इसके ऑपरेशन के लिए मरीजों को पहले दिल्ली और मुम्बई जाना पड़ता था लेक़िन डॉक्टर सुदीप सिंह के आ जाने से अब यहीं पर इसका ईलाज सम्भव हो गया है।प्राचार्य डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी जी ने काफी प्रसन्नता व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में ऐसे ऑपेरशन और भी जनपद प्रतापगढ़ में होते रहेंगे।डॉक्टर सुदीप सिंह ने मुम्बई के प्रसिद्ध स्पाइन सर्जन डॉक्टर अमित शर्मा और अरविंद कुलकर्णी से रीढ़ की हड्डी में ऑपेरशन का शिक्षा ग्रहण किया है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें