
वंदे मातरम की शान में,विश्व हिंदू महासंघ मैदान में
सुल्तानपुर
मुख्यमंत्री मा.योगी आदित्यनाथ जी की मंशा व विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के निर्देश पर वंदे मातरम गीत की 151 वर्षगांठ व 23 मार्च को शहीद भगत सिंह,शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु के 95 वीं शहादत दिवस पर विश्व हिंदू महासंघ की सुल्तानपुर इकाई ने मा.मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन जिलाध्यक्ष डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सौंपा जिसमें यह मांग की गई कि जिलाधिकारी कार्यालय के सामने तिकोनिया पार्क के निकट के चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित किया जाए जिससे आने वाली पीढ़ी को वंदे मातरम गीत से परिचित कराया जा सके और शहीदों के प्रति उनके मन में श्रद्धा भाव उत्पन्न हो सके।
न.पा.प.द्वारा उक्त चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित होने के बाद जिला इकाई अपने जिले के शहीदों के चित्र,तिरंगा ध्वज,यातायात संकेतक भारत माता के चित्र तथा वंदे मातरम गीत की पट्टीका से उसे सजाने का पूरा प्रयास करेगा,ज्ञापन देने के लिये जिला महामंत्री सचिन पांडे,मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता रमेश महेश्वरी,प्रख्यात कथा वाचक दिनेशानंद महाराज,राकेश सिंह दद्दू,राजेश पाठक, शनी मिश्रा,सुजीत कसौधन,शुभम दुबे आदि मौजूद रहे।