मिशन शक्ति 5.0 के तहत एटा पुलिस का जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति 5.0 के तहत एटा पुलिस का जागरूकता अभियान

नैमिष टुडे /सवाददाता

एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद में “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मिशन शक्ति टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। पुलिस टीमों ने ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित किया।इस दौरान महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वुमेन पावर लाइन) एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए ‘साइबर सेफ्टी’ से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।पुलिस टीमों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, विशेष रूप से घरेलू हिंसा एवं कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध बनाए गए कानूनों के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओंएवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का माहौल स्थापित करना है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें