पुलिस कप्तान का लापर बाही पर कडा तडका

पुलिस कप्तान का लापर बाही पर कडा तडका

 

एटा  जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही पर कड़ा प्रहार किया है। इसी क्रम में थाना अवागढ़ में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से रिज़र्व पुलिस लाइंस, एटा स्थानांतरित कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और कार्य में शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मियों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की चेतावनी मिल गई है। एसएसपी के इस सख्त रुख को जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पुलिसिंग व्यवस्था में और सुधार देखने को मिलेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें