
रेवान प्रधान पर हुए हमले में प्रधानो में दहशत का माहौल
पुलिस की कार्यवाही से नाराज प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन
सकरन/सीतापुर में दिनांक 17/03/2025 को विकास खंड सकरन के मुख्यालय पर सचिव शशीकांत तिवारी के आवास पर हुए प्रधान अवधराम रेवान पर अनूप यादव,बबलू,राहुल पुत्र बालकराम निवासी ओरी पुरवा ने घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें प्रधान अवधराम बुरी तरह से घायल हो गए थे जो किसी तरह जान बचाकर सांडा चौकी पहुंचा
बिसवां पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
लेकिन प्रधान संघ ने इस घटना पर निंदा करते हुए कहा है विकास खंड कार्यालय सकरन में प्रधान पर हमले से पूरे ब्लॉक के प्रधान दहशत में है प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदर लाल तिवारी ने पुलिस अधीक्षक सीतापुर से संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा न दर्ज करके संरक्षण दिया गया है इस पर प्रधान संघ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी को सभी प्रधानों ने मिलकर वरिष्ठ लिपिक रामकिशोर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर समुचित कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर सुंदर लाल तिवारी प्रधान संघ अध्यक्ष, बृजेश सिंह राठौर उपाध्यक्ष, राहुल सिंह प्रधान, जलीस अंसारी प्रधान, चंद्र कुमार सिंह तोमर,मदन लाल प्रधान अजय कुमार प्रधान,नासिर अहमद हुकुमचंद आदि उपस्थित रहे।