उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल, बेमिसाल सीएम के उद्बोधन का किया गया लाइव प्रसारण

उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल, बेमिसाल

सीएम के उद्बोधन का किया गया लाइव प्रसारण

सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर ब्लॉक परिसर में आमजन की सुविधाओं हेतु नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है जहां सरकार की विशिष्ट योजनाओं का प्रचार -प्रसार किया जाएगा: श्रीश गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी सकरन

सांडा/सीतापुर-उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सकरन में देखा गया लाइव प्रसारण विभागों के स्टाल लगाकर लोगों दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।
सकरन ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बुधवार को 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण के माध्यम से अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं। जिसको लोगों ने देखा सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हों और वे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। इस अवसर पर ब्लॉक परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें पंचायती राज विभाग,कृषि विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग,पशु विभाग, सिंचाई विभाग के स्टाल लगाए गए। खण्ड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता ने बताया प्रदेश सरकार नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर में लोगों की सुविधाओं हेतु नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है जिससे लोगों को सरकार की लाभप्रद योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें