
खंड विकास अधिकारी ने स्थगित कराया आमरण अनशन
सकरन-सीतापुर: मृत गायों के शवों के निस्तारण व विकास निधि के दुरूपयोग की जाँच व कार्यवाई को लेकर विगत दिवस से अनशन पर बैठे संगठन के लोगों ने बीडीओ के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया।मानवाधिकार सहायता संघ का पत्रांक 64 दिनांक 17.03 2026 के सन्दर्भ में ग्राम पंचायत बगहाढाक की गोशाला में मृत गायो के शवों का नियमानुसार निस्तारण न किये जाने एवं ग्राम पंचायत कंकरकुई में 40,00000 (लाख रूपये) की लागत से बनी इण्टरलॉकिंग धाराशाही होने के सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग करते हुए विकास खण्ड के प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे है। प्रकरण की गम्भीरता पूर्वक जॉच करने हेतु विवेक कुमार, स. वि. अधि. (स. क.), सुभाष चंद्र अवर अभियंता (ग्रा. अ. वि.), हेमंत कुमार अवर अभियंता (ल. सिं.)की तीन सदस्यों की समिति (03 सदस्य) का गठन किया गया।बताया गया कि आगामी 01.04.2026 को उक्त प्रकरण कि स्थलीय/अभिलेखीय जाँच कराते हुए दोषियों क खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।