
धूमधाम से निकल गई शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा
सकरन (सीतापुर) धूम धाम के साथ निकाली गई श्री सतचंडी महायज्ञ की जल कलश शोभा यात्रा श्रद्धालुओं ने किवानी नदी से भरा जल।
कस्बा सकरन के ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री सतचंडी महायज्ञ व प्रवचन कार्यक्रम की जल कलश शोभा यात्रा बृहस्पतिवार को गाजे बाजे के साथ निकाली गई यह यात्रा मंदिर से दोपहर दो बजे निकल कर भोलवा बाबा मंदिर, भुइयां माता मंदिर, शीतला माता मंदिर से मेंन रोड से होते हुए प्यारपुर लालूपुरवा गांव के दक्षिण त्यागी जी महाराज की कुटी के पास स्थिति किवानी नदी से कलश भरकर शाम चार बजे शोभा यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची जहां आचार्य पंडित जितेंद्र शुक्ला ने कलशों की पूजा अर्चना कराकर उन्हें यज्ञशाला में स्थापित करवाया इस दौरान पंडित मुकेश अवस्थी, संतोष बाजपेई, मुख्य यजमान अवधेश मिश्रा श्री रामचंद्र जी ट्रस्ट यज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह चौहान, अरुण तिवारी, गौरव गुप्ता, राहुल मिश्रा के अलावा भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।