
अवैध कटान की सूचना पर भड़के दरोगा , पीड़ित ने चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज धमकी का लगाया आरोप
पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी मिश्रिख से की IGRS के माध्यम से शिकायत , जांच की मांग
नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर
गोंदलामऊ/सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र के गोपरामऊ मजरा अनोगी निवासी उमेश पुत्र रामऔतार ने रामगढ़ चौकी इंचार्ज मनोज सिंह पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। उमेश ने इस संबंध में IGRS संख्या 40015426018656 के माध्यम से क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है।
उमेश के अनुसार, यह घटना 12 मार्च 2026 को हुई। ग्राम निजामपुर में मजलिसपुर निवासी संग्राम, अमरनाथ और पहला धर्म कांटा निवासी मुदित द्वारा बिना परमिट के गुल्लर के दो पेड़ कटवाए जा रहे थे। उमेश ने इसकी सूचना रामगढ़ चौकी इंचार्ज मनोज सिंह को दी थीं।
शिकायतकर्ता का आरोप है। कि सूचना देने के बाद उसे पहला धर्म कांटा पर बुलाया गया। वहां दारोगा मनोज सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे मारने के लिए दौड़े। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है। कि दारोगा ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी।
उमेश ने IGRS द्वारा क्षेत्राधिकारी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
वही इस संबंध में अनिल यादव दरोगा वनविभाग का कहना है। कि बिना परमिट के गूलर के पेड़ कटवायें जा रहें थे। जिन पर 9 हजार रुपए का जुर्माना व विधिक कार्रवाई करने की बात कहीं है।