एनएसएस शिविर में पर्यावरण सेना प्रमुख ने जल संरक्षण पर दिया जोर

एनएसएस शिविर में पर्यावरण सेना प्रमुख ने जल संरक्षण पर दिया जोर

लालगंज, प्रतापगढ़। बाबू संत बख्श पीजी कॉलेज संडवा दुबान में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के पांचवें दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पर्यावरण सेना के प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जल प्रबंधन और भविष्य में बढ़ती जल आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षा जल को व्यर्थ बहने देने के बजाय उसका संरक्षण करना जरूरी है। वर्षा के पानी को संरक्षित करने से भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है, इसलिए सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होकर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राकेश सिंह, प्राचार्य डॉ. आर.के. विश्वकर्मा, कार्यक्रम अधिकारी विवेक मिश्रा, ज्योति पांडेय समेत प्राध्यापक सिमरन उमरवैश्य, अमित सिंह, राका सिंह पटेल, एच.एन. सिंह, अरुण कुमार और दिलीप सिंह मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें