
भारत गैस ऐजेंसी व्दारा की जा रही रसोई गैस की कालाबाजारी
मिश्रित सीतापुर / अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अफाहों का बाजार गर्म है । जिसका पूरा फायदा पेट्रोलियम कम्पनियां उठा रही है । कस्बा मिश्रित में सीतापुर हरदोई मार्ग पर सीबीआरडी स्कूल के पास भारत गैस ऐजेंसी स्थित है । इस गैस एजेंसी के संचालक व्दारा शहर से लेकर गांव गली तक रसोई गैस की बराबर आपूर्ति की जाती थी । परन्तु ईरान , इजराइल , अमेरिका युध्द को लेकर एजेंसी मालिक पूरा फायदा उठा रहा है । उसने बीते एक मांह से रसोई गैस की होम डिलवरी आपूर्ति पूरी तरह से बंद करके गैस की खुले आम कालाबाजारी शुरू कर दी है । शहर से लेकर गांवो तक गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है । परन्तु गैस ऐजेंसी मालिक व डिस्टीब्यूटर आम जनता का पूरा फायदा उठा रहे है । कस्बा मिश्रित की भारत गैस ऐजेंसी पर सुबह भोर होते ही सैकड़ो गैस उपभोक्ताओं की लम्बी लाइन लग जाती है । परन्तु गैस ऐजेंसी संचालक गोदाम से एक डीसीएम गैस सिलेंडर मिश्रित लाकर वितरित कर देता है । अन्य सैकड़ो उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगने के बाद खाली सिलेन्डर लेकर अपने घर पुनः वापस चले जाते है । प्रभारी निरीक्षक और उपजिलाधिकारी से काफी सिकायते करने के बाद भी रसोई गैस की कालाबाजारी रुकने का नाम नही ले रही है । जब कि प्रदेश शासन ने एलपीजी आपूर्ति की निगरानी करने और जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है । वही जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने कहा है । कि जनपद में तेल और रसोई गैस की कोई कमी नही है । उन्होने चेतावनी दी है । कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करने वालों को 7 साल तक की जेल हो सकती है । फिर भी कस्बा मिश्रित में रसोई गैस की मारा मारी अभी से मची हुई है । लेकिन तहसील स्तरीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए है ।