
ऋषभ दुबे/नैमिष टुडे
कन्नौज। महिला सशक्तीकरण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हसेरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत अरुहो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं और बालकों को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबर 112, 1076, 1090 की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की परंपरागत गोदभराई भी की गई। इसमें रिंकी पत्नी अजीत, सुमन पत्नी प्रदीप पाल, नवजोती पत्नी कौशलेंद्र, संध्या पत्नी संजय, रंजनी पत्नी पुष्पेंद्र, सोनम पत्नी पंकज, रचना पत्नी प्रदीप, नेहा, ऋषि, शिल्पी पत्नी अमित, संतोषी और रीना सहित कई महिलाओं की गोद भरी गई।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी ने कहा कि समिति लगातार महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए काम कर रही है। कानपुर मंडल प्रभारी अर्चना कश्यप ने कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई घटना सामने आती है तो समिति शासन-प्रशासन के साथ मिलकर तत्काल कार्रवाई करती है।
इस अवसर पर मंडल महासचिव सुनील शर्मा, जिला कार्यवाहक निशा, जिला महासचिव शाकिर खान, जिला महामंत्री कंचन कश्यप, कन्नौज सदर विधानसभा अध्यक्ष माया शर्मा, कन्नौज सदर ब्लॉक अध्यक्ष उषा देवी, ब्लॉक मंत्री रामबेटी, छिबरामऊ ब्लॉक प्रभारी ज्ञान प्रकाश दीक्षित समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की सहमति से हसेरन ब्लॉक अध्यक्ष का पद नेहा शर्मा को देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
जिला कार्यवाहक अध्यक्ष निशा ने कहा कि समाज में बेटियों की शिक्षा पर सबसे अधिक जोर दिया जाना चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकें।