
समाजिक सेवा का मिसाल कायम कर रहे हैं रामेंद्र प्रताप सिंह,
जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर कर रहे हैं सकरदहा गांव में विकास कार्य
नैमिष टुडे/ संवाददाता
कुंडा,प्रतापगढ़। विहार विकास खंड के सकरदहा गांव निवासी रामेंद्र प्रताप सिंह ने समाजिक सेवा में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने पैतृक गांव में जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल होकर लगातार समाजिक सेवा का काम किया है। वर्ष 2018 से लगातार वे अपने गाँव में और आसपास के गाँव में समाज सेवा कर रहे हैं।
पूर्व में रामेंद्र प्रताप सिंह क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश में क्षत्रिय समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने छात्र जीवन में भी अनैतिक कार्यों का विरोध किया है और छात्रों के लिए कई आंदोलन किए हैं।रामेंद्र प्रताप सिंह ने गरीबों को सहारा देने का काम किया है। उन्होंने जो काम प्रधान नहीं कर पाते, उन कामों को अपने निजी खर्चे से पूरा किया है। ग्रामीणों के आने-जाने के लिए एक रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया था, जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती थी। प्रधान से कई बार मांग करने के बाद भी जब कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो रामेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल उस रास्ते को ईंट डलवा कर गड्ढा मुक्त कराया।इसके अलावा, रामेंद्र प्रताप सिंह ने प्रयागराज में पद्मावत फिल्म के विरोध में भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सैकड़ों छात्रों और युवाओं के साथ मिलकर फिल्म के विरोध में नारेबाजी की थी और कई अखबारों में सुर्खियाँ बटोरी थीं।युवाओं में रामेंद्र प्रताप सिंह की बहुत अच्छी पैठ है। युवा उन्हें अपना नेता मानते हैं और उनकी समाज सेवा की भावना से प्रेरित होते हैं। उनके अंदर समाज सेवा का जूनून है, जो उन्हें लगातार काम करने के लिए प्रेरित करता है।ग्रामीणों ने रामेंद्र प्रताप सिंह के काम की प्रशंसा करते हुए कहा, रामेंद्र प्रताप सिंह ने हमारे गांव में बहुत काम किया है। जो काम प्रधान नहीं कर पाते, उस काम को रामेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया जाता है। उन्होंने हमारे गांव के रास्तों को गड्ढा मुक्त कराया है और नहर की सफाई कराई है। इससे हमें बहुत लाभ हुआ है।रामेंद्र प्रताप सिंह के भाई राघवेन्द्र प्रताप सिंह भी उनके साथ मिलकर विकास कार्यों में और समाज सेवा में सहयोग करते हैं उनके इस सामाजिक कार्यों सहयोग से ग्रामीणों को बहुत लाभ हुआ है। ग्रामीणों ने आभार जताया है