
ऋषभ दुबे /नैमिष टुडे
छिबरामऊ कन्नौज। हीरालाल वी.एन. इंटर कॉलेज, छिबरामऊ में बुधवार को शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की विद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव और जिला सचिव महेंद्र कुमार भारती के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई। कार्यकारिणी गठन के लिए एनसीसी प्रभारी मेजर संदीप कुमार माधव ने अध्यक्ष पद हेतु गोविंद बाबू सक्सेना और मंत्री पद हेतु सत्य पाल सिंह के नाम प्रस्तावित किए, जिन्हें सर्वसम्मति से ध्वनिमत द्वारा पारित किया गया।
गठित कार्यकारिणी में अन्य सदस्य के रूप में दीपक कुमार, हेमलता, वीरेंद्र कुमार वर्मा, गौतम सिंह, राम अवतार पासवान, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार एवं पूर्व प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद बाबू सक्सेना और मंत्री सत्य पाल सिंह ने शिक्षकों और पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए संगठन की मजबूती और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।
जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों, कल्याण और शैक्षिक गुणवत्ता के लिए सदैव समर्पित है। सभी ने संगठन की एकजुटता और सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।
यह गठन विद्यालय में शैक्षिक उन्नति और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।