छिबरामऊ , दबंगों ने निषाद पार्टी की महिला मोर्चा शकुंतला देवी व उनके घर वालों पर ईंट वा पत्थर से जानलेवा हमला किया गया। 

छिबरामऊ , दबंगों ने निषाद पार्टी की महिला मोर्चा शकुंतला देवी व उनके घर वालों पर ईंट वा पत्थर से जानलेवा हमला किया गया। 

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के विष्णुगढ़ के कुंवरपुर बनवारी में निषाद पार्टी की महिला मोर्चा शकुंतला देवी पर दबंगों ने हमला किया। रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत्थर, जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गये। गंभीर हेल धोने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं विवाद के बाद एक पक्ष ने लिखित शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी विष्णुकांत तिवारी को दिया। ग्राम कुंवरपुर बनवारी शकुंतला देवी दिनेश चंद्र ने लिखित शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से रास्ते को लेकर दूसरे पक्ष के पप्पू उर्फ रक्षापाल पुत्र मकरंद से लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह वह अपनी घर पर वकील से कुछ बातचीत कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले रामानंद मनीराम पप्पू उर्फ रक्षापाल उमा देवी पिंकी पंचो एवं जनित ने गाली गलौज करते हुए। जान से मारने की नियत से एक पत्थर एवं धारधार हथियार से उनके ऊपर एवं घर वालों पर हमला शुरू कर दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हमले में घायल निशा, रजनी, प्रभास, एवं विकास को गंभीर चोटे आई हैं। वहीं दूसरे पक्षी के लोग पप्पू उमा देवी पिंकी पंचो ने अपनी छत से ईंटों से हमला किया। जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बताया गया की शकुंतला देवी निषाद पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हैं। शकुंतला देवी ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें