
कुंडा प्रतापगढ़ , विधायक विनोद सरोज के जन्मदिन पर बधाई का सिलसिला जारी,
समर्थकों का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का बना हुआ है उत्सव
कुंडा प्रतापगढ़।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष और बाबागंज विधायक विनोद सरोज का जन्मदिन बीते मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया था। लेकिन उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं का बधाई देने का सिलसिला अभी तक जारी है।विनोद सरोज के निवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है, जो उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आ रहे हैं। उनके समर्थकों ने उन्हें शुभकामना संदेश देने के साथ-साथ उपहार भी भेंट किए। डेरवा नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ कार्यकर्ता अवधेश सिंह ने कहा विनोद सरोज जी एक सच्चे नेता और एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में हमारी पार्टी मजबूत हो रही है और हमारे क्षेत्र का विकास हो रहा है। हम उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।आशुतोष मिश्रा क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा विनोद सरोज जी एक लोकप्रिय नेता हैं और उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने हमारे क्षेत्र को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। हम उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और उनकी सेहत और सफलता की कामना करते हैं।