कन्नौज , घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की है। कटरा गांव निवासी अर्जुन पुत्र मानसिंह पिपरौली के नीरज कुशवाहा के डीजे पर लंबे समय से काम करता था। भंडारे में डीजे संभालते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे

मामला कन्नौज के थाना ठठिया के पिपरौली गांव में भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में एक दुखद घटना सामने आई। डीजे पर काम कर रहे 20 वर्षीय अर्जुन की करंट लगने से मौत हो गई।

ग्रामीणों ने जमीन पर अचेत पड़े अर्जुन को देखा। डीजे संचालक नीरज को सूचना मिलते ही वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने तुरंत अर्जुन को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही डीजे संचालक और उनके साथी अस्पताल से शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सुरसी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें