उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ , विश्व ब्राह्मण दिवस पर गरजे ब्राह्मण संगठनों के मुखिया

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ , विश्व ब्राह्मण दिवस पर गरजे ब्राह्मण संगठनों के मुखिया

नैमिष टुडे/डॉ. अभय शुक्ला

प्रतापगढ़।आचार्य चाणक्य जयंती व परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला का जन्मदिन मनाने चंदापुर में आयोजित ब्राम्हण संगोष्ठी में कई ब्राम्हण संगठनों के मुखिया और जिले के तमाम सक्रिय ब्राम्हनों ने ब्राम्हण हितों के लिए हुंकार भरी और एक मत से सभी को एकजुट होकर ब्राम्हण विरोधियों को मुहतोड़ जवाब देने का आवाहन किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप शुक्ला अध्यक्ष परशुराम सेना ने भगवान परशुराम की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ लालगंज देवी प्रसाद मिश्रा ने किया ब्राह्मण समाज की वर्तमान गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वक्ताओं ने अपनी बातें रखी कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरज मिश्रा (प्रधान), पूर्व प्रधान संजीव मिश्रा, पत्रकार ननके मिश्रा, जिलाध्यक्ष स्वर्ण आर्मी पवन मिश्रा, रमाकांत मिश्र मधुबनी,डॉ. अभय शुक्ल, मंडन मिश्रा, सोनू तिवारी(ठेकेदार),अधिवक्ता मनीष दूबे, एड•शिवम दूबे, एड. ओमप्रकाश तिवारी,एड. सुमित तिवारी,एड.पंकज तिवारी,रोशन तिवारी, विकास मिश्रा, मोनू मिश्रा, चाणक्य हिन्दू महासभा के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा आदि सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन भगवान परशुराम के जयघोष तथा विप्रभोज के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का आयोजन सोशल एक्टिविस्ट राज विद्रोही के द्वारा किया गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें