
उत्तर प्रदेश कन्नौज , भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किसानों की समस्याओं को लेकर छिबरामऊ में किया
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
छिबरामऊ कन्नौज| आज दिनांक 4 जून 2025 दिन बुधवार की सुबह 10 बजे ग्रामवासियों के साथ बहवलपुर बिजली उपफीडर पर धरना प्रदर्शन किया ,जानकारी देते हुए कहा गया ग्राम कमालपुर में 63 KVA ट्रांसफार्म रखा है जो कि आए दिन फुक जाता है जिसका विभाग द्वारा स्टीमेट बनाकर ग्रामवासियों से पैसा जुटाने को कहा था, एक तरफ किसानों की फसलों का भी नुकसान हो रहा है। जहां बात भाकियू में आई तब यह निर्णय लिया गया कि पहले तो 100KVA का ट्रांसफार्म रखा जाए जिससे किसानों की फसल में विधिवत रूप से पानी लगे फसलों को नुकसान से बचाया जा सके,साथ ही बच्चे व बड़े बुजुर्ग किसान भीषड़ गर्मी में घर पर आराम कर सकें।
धरने पर बैठे किसानों के बीच SDO और JE पहुंचे तत्काल समाधान के लिए अपने उच्च अधिकारियों से बात की और ग्रामीणों की समस्या को समझा आश्वासन यह दिया आज शाम या कल सुबह तक ग्राम में 100kva ट्रांसफार्मर रखा जाएगा या रूट डायवर्ट किया जाएगा जिससे समस्या का समाधान हो सकें।
इस मौके पर आर पी ठाकुर राष्ट्रीय सचिव, अमन यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अमित कुमार राजपूत कानपुर मंडल अध्यक्ष, रविकांत श्रीवास्तव युवा मंडल अध्यक्ष, रावेंद्र शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, माजिद कानपुर मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रेम चतुर्वेदी कानपुर मंडल प्रचार मंत्री, अयूब कानपुर मंडल उपाध्यक्ष, रामकुमार यादव जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी, सचिन मिश्रा जिला अध्यक्ष छात्र मोर्चा, प्रणव सक्सेना जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, सचिन शाक्य जिला उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, सुमित नगर अध्यक्ष किसान क्रांति दल, गौरव राजपुर आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।