उत्तर प्रदेश कन्नौज , कांग्रेस कार्यालय पर मासिक बैठक एवं संगठन सृजन बैठक संपन्न हुई|

उत्तर प्रदेश कन्नौज , कांग्रेस कार्यालय पर मासिक बैठक एवं संगठन सृजन बैठक संपन्न हुई|

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

तिर्वा कन्नौज आज ब्लॉक उमर्दा के नगर तिर्वा कांग्रेस कार्यालय, कमाल चौक में मासिक बैठक एवं संगठन सृजन की बैठक हुई,बैठक में ब्लॉक उमर्दा की संगठनात्मकजिला अध्यक्ष मो. शाक़िर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में जिला कोआर्डिनेटर प्रद्युमन दुबे, महिला प्रदेश अध्यक्ष व कन्नौज शहर कोऑर्डिनेटर करिश्मा ठाकुर ,फ्रंटल कोऑर्डिनेटर प्रशांत तिवारी,फ्रंटल कोऑर्डिनेटर अमित पांडेय की उपस्थिति में ब्लॉक उमर्दा की संगठात्मक बैठक सम्पन्न हुई, इस बैठक का आयोजन कांग्रेस नेता लियाकत अली, राजीव श्रीवास्तव,गुड्डू गांधी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्र ने की। कार्यक्रम में सभी कोआर्डिनेटर का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कोऑर्डिनेटर प्रधुम्न दुबे ने कहा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा सभी को अपने क्षेत्र से जुझारू लोगों को संगठन में जोड़ना है और गाँव गाँव जाकर कांग्रेस की नीतियों की जानकारी देकर बताना है कि देश की आज़ादी के बाद कांग्रेस ने देश को नाइ ऊंचाइयों पर पहुंचाया, जिस विधानसभा में ज़मीनी मुद्दे हैं,उन्हें अधिकारियों से कहकर कार्यान्वित करवाएं,जिलाध्यक्ष मुझे संगठन के सर्जन के लिये जहां भी चलने को कहेंगे हम चलने को तैयार हैं, शहर कोऑर्डिनेटर करिश्मा ठाकुर ने जिलाध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा जनपद कन्नौज को बहुत ही मेहनती और कर्मठ जिलाध्यक्ष मिला है जो हर कार्यक्रम को बहुत मज़बूती से ओर कर रहे हैं मुझे विश्वास है कि जनपद कन्नौज 2027 में विधानसभा की सीटें अवश्य जीतेंगे। फ्रन्टल कोऑर्डिनेटर प्रशान्त तिवारी एवं नवनियुक्त फ्रन्टल कोऑर्डिनेटर अमित पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा जनपद के फ्रन्टल प्रकोष्ठ जो जिलाध्यक्ष हैं वह जल्द से जल्द अपनी कमेटी बनायें,जो अन्य फ्रन्टल प्रकोष्ठ रह गये हैं उनके जिलाध्यक्ष जल्दी बनायें और जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी में लग जायें। पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा जिलाध्यक्ष शाक़िर हुसैन को आश्वस्त किया हम आपको तन मन धन से साथ देंगे और संगठन को मज़बूत करने के लिये हर सम्भव सहायता करेंगे।बैठक में बहुत से वरिष्ठ नेताओं,महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव चारों कोऑर्डिनेटर को साझा किये। अन्त में जिलाध्यक्ष शाक़िर हुसैन एडवोकेट ने सभी आये अथितियों व नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और सभी कोऑर्डिनेटर को विश्वास दिलाया कि संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी और गाँव, नगर और ब्लॉक स्तर तक मज़बूत किया जायेगा जिससे राहुल गांधी जी का मोहब्बत का पैगाम बूथ स्तर तक पहुँचे और कांग्रेस की सरकार 2027 और 2029 में आये। इस बैठक को पीसीसी सदस्य व प्रदेश महासचिव संजय पौल,डॉ इसरार अहमद,तारिक बशीर,शमशाद भाई,अरविंद दुबे,पुष्पेन्द्र पांडेय, मास्टर शमीम खान, किरण वर्मा, पूनम,आकाश कटियार,रजनीकांत दोहरे,जितेंद्र चौहान शशिकांत गुप्ता, इमरान अली, मुन्ना दुबे, नीलेश कनौजिया,गुड्डू गांधी ने संबोधित किया, बैठक में आर.टी.आई जिलाध्यक्ष,आमिर अंसारी,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आमिर खान, इंटक जिलाध्यक्ष सर्वेश सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अंकित सिंह,निशक्त जन जिलाध्यक्ष आकाश कटियार सहित फैशल खान एडवोकेट,मजरुद्दीन, मोहिद, नूर मोहम्मद इक़बाल अहमद, सूफिया,रूबी,रेनू, शाइस्ता,परवेज अंसारी, एहसानुल हक़ , अमोल दीक्षित,मेराज सिद्दीकी, अतीक़ सिद्दीकी,जुगुल किशोर पाठक,डॉ राम कृष्ण राजपूत,संदीप पाठक,कलीम खान,राजू ,मेराज खान, सलमान खान,रामशंकर,अवनीश शाक्य,अवनीश शुक्ला, अशोक कनौजिया,संदीप जाटव,फिरदौस खान, मुशर्रफ अंसारी,अभिषेक राजपूत, विकास मिश्र, सत्यप्रकाश,शमीम खान,असलम भाई,माया प्रकाश शाक्य सतेंद्र त्रिपाठी,रामेश्वर दयाल कठेरिया, विनय त्रिपाठी,राजू पाल और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें