लू से बचाव हेतु गर्मियों में प्रयोग करे सत्तू: चन्द्रकला यादव 

लू से बचाव हेतु गर्मियों में प्रयोग करे सत्तू: चन्द्रकला यादव

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे

जलालाबाद।कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी, कन्नौज की वैज्ञानिक डॉ चंद्रकला यादव ने बताया कि मई- जून का महीना आने को है उसमे तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है और तेज गर्म हवाए चलती है जो सेहत को कई तरह से नुकसान पहुँचाती हैं। इससे त्वचा झुलस जाती है और बाल बेजान हो जाते हैं। लू लगने से पेट दर्द, उल्टी, बुखार, सरदर्द, चक्कर आदि का सामना करना पड़ता है। जिससे बचने के लिए सत्तू एक बेहतर विकल्प है।उन्होंने बताया कि सत्तू भारतीय आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। सत्तू एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है, जिसे भुने हुए चने या अन्य अनाजों को पीसकर बनाया जाता है। गर्मियों के दिनों में यह एक हेल्दी ड्रिंक होता है जिसका सेवन लू से बचने के लिए भी किया जाता है। सत्तू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

*सत्तू के फायदे क्या है?*

सत्तू का सेवन कई तरह से फायदा पहूंचा सकता है। इसके फायदे निम्नलिखित है:-

• सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को ऊर्जा संचार करते हैं और आपको हेल्दी रखते हैं। • सत्तू में ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में आपका मदद करता है।

• सत्तू का सेवन भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वेट मैनेजमेंट करने में सहायता मिलती है

• ⁠सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है।

• ⁠सत्तू त्वरित ऊर्जा का स्रोत होता है और इसे पीने से थकान और कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

• ⁠गर्मियों के मौसम में सत्तू का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाता है और हाइड्रेशन में सहायक होता है।

• ⁠सत्तू में सही मात्रा में वसा और फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं और हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं।

• ⁠सत्तू शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और लीवर को साफ रखने में सहायक होता है।

*सत्तू का सेवन कैसे किया जाता है?*

सत्तू का सेवन विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, जैसे सत्तू का नमकीन और मीठा शरबत बना कर पी सकते हैं, सत्तू का परांठा खा सकते हैं, सत्तू का लड्डू भी बनता है, आदि, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं।

सत्तू को ग्रामीण लोग ‘सतुआ’ भी कहते हैं. आम तौर इस फूड को गांव के लोग ज्यादा खाते हैं. इसे सूपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है। इसमें फाइबर कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन कैल्शियम मैग्नीसीयम पाया जाता है. गर्मी के मौसम के लिए यह एक परफेक्ट एनर्जी ड्रिंक है.

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें