
ब्राह्मण महासभा की बैठक में उमडा जन सैलाब
राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य मंत्री जिला अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ ब्राह्मण रहे उपस्थित
ऋषभ दुबे/ नैमिष टुडे
हसेरन। कस्बा के निजी गेस्ट हाउस में ब्राह्मण महासभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई आरती उतार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्राह्मणों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभी को एक होने का संदेश दिया। एकता में बल है एक रहो। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। ब्राह्मणों पर कुठाराघात हो रहा है। हर तरह हर जगह ब्राह्मणों को सताने का काम किया जा रहा है। ब्राह्मणों पर अत्याचार होने नहीं देंगे। उनकी मदद के लिए हम करेंगे। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भारत सरकार विकलांग कल्याण बोर्ड सह प्रभारी महाराष्ट्र से अनुज दीक्षित ने कहा हमारा कन्नौज और इत्र और इतिहास की नगरी में आना-जाना रहता है। हमें यहां के लोगों से बहुत प्रेम है। ब्राह्मणों पर अत्याचार हो हम इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें एक रहना होगा। एकता का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित वेद प्रकाश शुक्ला ,मुकेश द्विवेदी, विजय द्विवेदी , अनुज मिश्रा गांधी, रिंकू तिवारी, राजेश शुक्ला सहित समस्त ब्राह्मण मौजूद रहे।