विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमियताओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने की विद्युत कार्यालय पर तालाबंदी, कर दिया धरना

विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमियताओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने की विद्युत कार्यालय पर तालाबंदी, कर दिया धरना

नैमिष टुडे विष्णु सिकरवार

आगरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्युत विभाग में फेले भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में फतेहाबाद के दक्षिणांचल विद्युत वितरण कार्यालय पर तालाबंदी की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के बाहर धरना भी दिया। वहीं जमकर नारेबाजी की। धरना के दौरान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकेत गुट के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में फतेहाबाद के आगरा रोड स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पहुंचे जहां विद्युत विभाग में फेले भ्रष्टाचार एवं अनिमितताओं को लेकर जम कर नारे बाजी की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के बाहर तालाबंदी की सड़क के किनारे धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कई प्रकरण बताए जिनमें लोगों से अवैध रूप से पैसे लिए गए परंतु उनका कोई काम नहीं किया गया। किसान यूनियन के धरने को लेकर जानकारी मिलते ही तहसीलदार आशीष कुमार त्रिपाठी तथा फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया। कार्यकर्ता विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो बार फतेहाबाद आगरा मार्ग को जाम करने का प्रयास भी किया। बाद में तहसीलदार आशीष कुमार त्रिपाठी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया जाना चाहिए। साथ ही किसानों की जो समस्या है उनका समाधान भी किया जाना चाहिए। तथा दो दिन के लिए धरने को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के पश्चात एक बार फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से राजवीर लवानिया, नाथू सिंह धाकरे, बनवारी लाल तोमर ,ततीराम जादौन, कृष्णकांत शर्मा ,रणजीत सिंह, कुमरसेन समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें