जिलाधिकारी के निर्देश पर निरन्तर उच्च अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया जा रहा भ्रमण 

जिलाधिकारी के निर्देश पर निरन्तर उच्च अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया जा रहा भ्रमण

 

नैमिष टुडे मनीष त्रिपाठी

 

सीतापुर जिलाधिकारी के निर्देश पर निरन्तर उच्च अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन लगातार बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाये है।

उपजिलाधिकारी लहरपुर सीतापुर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रान्तर्गत 12 गांव की आबादी में पानी आ गया हैं, जहां बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव हेतु तैयारियां सुनिश्चित कर ली गयी हैं। तहसील प्रशासन द्वारा अनवरत प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है। आज 3000 लंच पैकटों का वितरण किया गया है व 3000 लंच पैकेट आज रात तक वितरण कर दिये जायेंगे। डिग्निकट किट, त्रिपाल, पानी कैरेट का वितरण किया जा रहा है। 04 स्थानों पर कम्यूनिटी किचन के तहत भोजन बनवाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा कटान का सर्वे किये जाने हेतु पूर्ण तैयारी कर ली गयी।

उपजिलाधिकारी बिसवां ने बताया कि बिसवां तहसील के अन्तर्गत 22-23 बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां आज 8000 लंच पैकेट, पशुओं का टीकाकरण, पशुओं हेतु भूसा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गयी हैं। इन गांवों की परिधियों में 40 नावों को नाविकों के साथ सक्रिय कर दिया गया है। दवा वितरण व फागिंग का कार्य किया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी महमूदाबाद ने बताया कि त्रिपाल, 1500 लंच पैकेट, भूसा, पशुओं का टीकाकरण, दवा वितरण एवं एण्टीलार्वा छिड़काव निरन्तर किया जा रहा है। प्रभावित 07 गांव में 54 नावों को सक्रिय किया गया है। कम्यूनिटी किचन के अन्तर्गत भोजन का वितरण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें