
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मी बाढ़ पीड़ितों के घर पहुंचकर जरूरतमंद वस्तुएं करा रहे उपलब्ध
सवायजपुर, हरदोई बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत हेतु उप जिलाधिकारी शाहाबाद के निर्देश पर राजस्व कर्मी घर-घर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध करा रहे हैं। जिससे लोगों का जीवन प्रभावित न हो।
बताते चले जिला हरदोई की गर्रा नदी में पानी छोड़ने के कारण सैकड़ो गांव प्रभावित हो गए हैं। गांवों में पानी भरने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों के सामने राशन, शुद्ध पेयजल, पशुओं के लिए भूसा, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। सैकड़ो गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। दर्जनों स्कूलों को बंद करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। सैकड़ो लोगों के मकान डूब गए हैं। इन परिवारों को सार्वजनिक स्थलों में सहारा दिया गया है। ऐसे में प्रशासन ने कमर कस ली है। राजस्व कर्मी संजीव कुमार व उनकी टीम घर-घर जाकर लंच पैकेट, राहत किट, लईया, चना, दाल, तेल, आटा, चावल, माचिस, रस्सी, त्रिपाल आदि जरूरतमंद वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रहे हैं।