विष्णु सिकरवार
आगरा। आगरा फतेहाबाद रोड़ स्थित पथवारी मंदिर कलाल खैरिया में चल रही श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के आयोजन में आज वामन भगवान की कथा सुनाई गयी। जिसमें श्रीराम कथा प्रवक्ता बाबा प्रेमगिरी हरिओम महाराज जी की शिष्या भागवत कथा वाचक नीलम शास्त्री ने बताया
राजा बलि ने अपने पराक्रम और बल से स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था। जिस कारण से सभी देवी-देवताओं में हडकंप मच गया था। तब राजा बलि से रक्षा के लिए सभी देवता भगवान विष्णु की शरण में गए। भगवान विष्णु ने सभी देवी-देवताओं की रक्षा का वचन देते हुए कहा कि मैं देवमाता अदिति के यहां वामन देव के रूप में जन्म लूंगा जब बामन देव ने राजा बलि से साढ़े तीन पद दान माँगा तो राजा बलि ने हंस कर बोला साढ़े तीन पद तो बहुत ही छोटा है में तो एक राजा हूं। जिस पर राजा बलि मान गया और जैसे ही वचन दिया वैसे ही भगवान विष्णु ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और एक पग में आकाश यानी देवलोक दूसरे में धरातल और तीसरे में रसातल अब बचा आधा पग तो राजा बलि ने अपने आपको को न्योछावर कर दिया। सभी श्रद्धांलुओं ने बड़े भक्ति भाव से कथा का आनंद लिया। कथा में मुख्य रूप से प्रेमगिरी हरिओम महाराज जी,नरायन सिंह बाबूजी, उमेन्द्र राजपूत, भूपाल सिंह,निरोत्तम सिंह, राम भरोसी, जलसिंह,हुकम सिंह, मुकेश अशोक,योगेश कुमार, अजय राज छहपूत, राहुल, जैकी, दीपक, उमेश,लवकुश,सचिन ,ओमप्रकाश,विनोद,रामफूल, गौरव शिवदेवी,एवं समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।