विष्णु सिकरवार
आगरा। किरावली में एक शख्स ने महज बाइक चोरी होने पर उसकी सुनवाई न होने के कारण, प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। जिसे देख सभी अचंभित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट आगरा में नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे फतेहपुर सीकरी के गांव उंदेरा के कल्लन सिंह ने कहा कि, उसके साथ हमेशा धोखा हुआ है। आज तक उसे कोई भी समस्या होने पर, किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की है। उसने बताया कि, पहले भी वो चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं, लेकिन अब वो मौका आया है। बता दें कि, फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव उंदेरा से एक शख्स ने, सांसदी का निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा। यहां तक तो सब सही था। लेकिन उससे वजह पूछी गई तो सभी हैरान थे।
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और जीतकर सबका इंतजाम करूंगा
बताया कि, पूर्व में उसकी बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी उसने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा उसने बताया कि, उसका नाम भी सोना राम से पोता राम करके बदल दिया गया है। इस तरह से उसकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। उसने बताया कि, वो अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और जीतकर सबका इंतजाम करूंगा।