
विष्णु सिकरवार
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवारों में सुबह से ही छत पर भगवा झंडा और भगवती दुर्गा पूजन से हुआ सनातनी नव वर्ष का शुभारंभ। सुबह पश्चिम महानगर की शाखाओं पर वर्ष प्रतिपदा मनाया गया। उसके बाद सुबह दुर्गा माता की घट स्थापना कर पूजा व व्रत किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक परिवारों में शास्त्रीनगर सह संघ चालक गोविंद शर्मा,मुकेश चंद गोयल , सीमा सिंह,प्रभा चौधरी,पूजा गोयल,प्रकाश सिंह,अगम गौतम,दीपक तोमर ने सभी नगर स्वयंसेवकों को नव वर्ष पर सनातन नववर्ष विक्रमी संवत 2081 नूतन वर्ष के अवसर पर, मां भगवती दुर्गा से सुख,संयम,सादगी,साधना,संस्कार और स्वास्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए बधाई दी।
रात्रि को सभी संघ परिवारों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के राज्यभिषेक दिवस एवं नव वर्ष के उपलक्ष्य में परिवारों में रंगोली बनाई गई। भजन कीर्तन करते हुए दीपोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर पूजा गोयल, मान्या गोयल, चेतना चौहान, ओम तोमर,शुभ तोमर ने दीपोत्सव में भाग लिया।