
विष्णु सिकरवार
आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार शाखा द्वारा रंग पंचमी के दिन रंगारंग कार्यक्रम श्री वरद वल्लभ गणपति मंदिर छलेसर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा म्यूजिकल ने फोग बृज की होली लठ्ठमार होली मयूर नृत्य फूलों की होली की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। रंग डार गयो मेरे सांवरा, आज ब्रज मे होरी रे रसिया, फूलो मे सज रहे है, आयो रसिया मोर बन आयो रसिया के भजन पर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसमें चेंबर में विजयी हुए भारत विकास परिषद के सदस्यों का सम्मान किया गया व सामूहिक विवाह में जिन सदस्यों ने सहयोग किया था उनका भी सम्मान किया कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेमभाव के माहौल को परगना करते हैं। प्रसिद्ध समाजसेवी अजय अवागढ़ ने कहा ऐसे कार्यक्रम धर्मार्थ जगह पर करने पर लोगों में आस्था का समागम होता है। बहुत ही आनंद आता है कार्यक्रम में सभी शाखों के पदाधिकारी व्रजप्रान्त के समीप प्रमुख पदाधिकारी पधारे। कार्यक्रम मैं शाखा संरक्षक केशव दत्त गुप्ता ने भारत विकास के बारे में बताया कि यह इस शाखा का रूबी वर्ष है और उन्होंने 40 वर्ष के कार्यों का उल्लेख किया शाखा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने सभी आगंतों का स्वागत किया सचिव जतिन अग्रवाल ने व्यवस्थाएं देखी। कोषाध्यक्ष अभिषेक गोयल व यू डी शर्मा ने सभी सदस्यों को उपहार प्रदान करवाये।
कार्यक्रम मे महिला संयोजिका रश्मि अग्रवाल यतेन्द्र गर्ग प्रशांत अग्रवाल जितेन्द्र बंसल मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल प्रदीप मित्तल उमेश कंसल आदित्य अग्रवाल चंचल बंसल रूबी अग्रवाल सारिका गोयल नीतू बंसल निहारिका अग्रवाल संगीता अग्रवाल मनीषा अग्रवाल आदि मौजूद रहै।