*एक करोड़ पैतालीस लाख की धनराशि हुई स्वीकृति*
*(कछौना हरदोई)* दो विकासखंडों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क हथौड़ा से त्योना कला कई दशक से अपेक्षित सड़क को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के अथक प्रयास से जीर्णोद्धार के लिए शासन से स्वीकृत हो गई है। जिसमें लगभग एक करोड़ 45 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। राहगीरों का आवागमन सुगम होगा। बताते चलें कि विधानसभा बालामऊ के अंतर्गत ग्राम हथौड़ा से त्योना कला संपर्क मार्ग की हालत काफी जर्जर है। यह मार्ग दो ब्लॉक कछौना व कोथावां को जोड़ती है। इस मार्ग पर सड़क के नाम पर केवल बजरी वह गड्ढे रह गए हैं। गहरे गढ्ढों के कारण राहगीरों का आवागमन काफी दुष्कर है। इस मार्ग से कछौना से हथौड़ा, ओनवा, लालता खेड़ा, त्योनाकला त्योना खुर्द,व बेनीगंज संपर्क आदि ग्रामों को जोड़ती है।इस मार्ग पर कई दशक से कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। पूरा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। पैदल चलना तक दुष्कर है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग बीमार व्यक्ति,गर्भवती महिलाओं, को काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग के निर्माण हेतु स्थानीय ग्रामीणों व ग्राम प्रधानों ने शासन प्रशासन से निर्माण हेतु गुहार लगा चुके हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को विवस थे। जरा सी चूक पर लोग घायल हो जाते हैं। तीस वर्ष से इस मार्ग का निर्माण कार्य कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता में नहीं था।इस सड़क में बरसात के समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने इस मार्ग निर्माण हेतु शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया था। उनके अथक प्रयास से इस सड़क का जीर्णोद्धार हेतु शासन से स्वीकृति मिल गई है। लगभग एक करोड़ 45 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इस मार्ग स्वीकृति से आम जनमानस को राहत मिली है। विधायक के इस कदम की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।