
नैमिष टुडे-अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद-सीतापुर।
स्थानीय कस्बे के प्रमुख व्यवसायी व समाज सेवी स्व० प्रभाव जैन मानव सेवा समिति के सचिव पंकज जैन द्वारा श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बजाजा बाज़ार में रामभक्तों को 5-5 दीपक व लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। पूजन वा प्रसाद वितरण का शुभारंभ स्थानीय कोतवाली प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद चक्र सुदर्शन पाण्डेय, नीरज जैन, अनुज जैन प्रदीप ,श्याम नाथ कस्यप सहित कई रामभक्त उपस्थित रहे।