सहारनपुर Archives - Naimish Today

माता वैष्णों देवी धाम पर द्विशत चंडी महायज्ञ का मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ किया गया
माता वैष्णों देवी धाम पर द्विशत चंडी महायज्ञ का मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ किया गया

सहारनपुर/नैमिष टुडे

गंगोह माता वैष्णों देवी धाम पर द्विशत चंडी महायज्ञ का मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धाम में पूजा अर्चना कर देवताओं व पितृ जन को याद किया। यात्रा का नगर भर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया सुबह के आचार्य अवनीष वशिष्ठ के अलावा अन्य ने पूजा-अर्चना कर देवताओं व पितृ जन को याद किया। नगर में पहली बार अन्नपूर्णा कलश के साथ निकली यात्रा में कलशों में धान भरकर माँ अन्नपूर्णा से सुख-समृद्धि एवं अन्नपूर्णता की कामना की गई। मंगल कलश यात्रा वैष्णो धाम से आरंभ होकर ककराली मार्ग, शिव चौक, पुरानी घास मंडी से होते हुए प्राचीन भूमिया खेड़ा पर पहुंचा। यात्रा में सभी आचार्य, यजमान व अन्य सहायक मौजूद रहे। आचार्य अवनीश वशिष्ठ व अन्य विद्वानों ने पूजा-पाठ कराया। इसके बाद यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए वैष्णों देवी धाम पहुंची जहां कलशों को स्थापित किया गया। इससे पहल यजमानों ने ध्वज पूजन कराया। यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। धार्मिक अनुशासन और मर्यादा के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में दीशु नामदेव, सुंदर नामदेव, संदीप, चितरंजन शर्मा, रजनीश शर्मा, बृज भूषण, प्रवीण कुमार, विवेक, संजय पांचाल, विवेक वर्मा, शोखर गोयल, विशाल गोयल, राजकुमार गुप्ता, बसंत शर्मा, प्रवीण ऐरन सहित अन्य श्रद्धालु सपत्नीक शामिल रहे।

The post माता वैष्णों देवी धाम पर द्विशत चंडी महायज्ञ का मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ किया गया appeared first on Naimish Today.

देश में ठंड की विदाई की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिरने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस बार जो अलर्ट जारी किया है
देश में ठंड की विदाई की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिरने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस बार जो अलर्ट जारी किया है

सहारनपुर/नैमिष टुडे

देश में ठंड की विदाई की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिरने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस बार जो अलर्ट जारी किया है, वह टेंशन बढ़ाने वाला है। आईएमडी के मुताबिक 22 से 25 जनवरी के बीच यूपी, हिमाचल के साथ 9 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 50 की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। इस भारी बारिश के चलते उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान में कमी देखी जाएगी। सुबह के समय घने कोहरे के चलते यात्रा करने में परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा…

मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। 22 से 24 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

The post देश में ठंड की विदाई की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिरने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस बार जो अलर्ट जारी किया है appeared first on Naimish Today.

गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में नैल्टास अंतरराष्ट्रीय, कौशल आधारित अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई
गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में नैल्टास अंतरराष्ट्रीय, कौशल आधारित अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई

सहारनपुर/नैमिष टुडे

गंगोह गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में नैल्टास अंतरराष्ट्रीय, कौशल आधारित अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 80 बच्चों ने राइजिंग स्टार प्राप्त किया। सोमवार को विजेताओं को मैडल देकर सम्मानित किया गया कोर्डिनेटर पारूल अग्रवाल व अध्यापक रविन्द्र शर्मा ने बताया कि नैल्टास मुंबई द्वारा अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। परीक्षा कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने राइजिंग स्टार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना, उनकी बौद्धिक क्षमता को परखना तथा उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। सोमवार को विजेताओं को प्रबंधक राकेश तायल, कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार, उप प्रधानाचार्य दीपक सैनी, अध्यापक रविन्द्र शर्मा ने मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा‌

The post गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में नैल्टास अंतरराष्ट्रीय, कौशल आधारित अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई appeared first on Naimish Today.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर किया गया “विशाल हिंदू सम्मेलन” का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर किया गया “विशाल हिंदू सम्मेलन” का आयोजन

*विधर्मी ताकतों के द्वारा धर्मांतरण,लव जिहाद जैसे षडयंत्रों के माध्यम से किया जा रहा सनातन धर्म को तोड़ने का काम गौतम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील बेहट क्षेत्र के पब्लिक इण्टर कॉलेज साढ़ौली कदीम के प्रांगण में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा भारत मां के चित्र के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहारनपुर विभाग प्रचारक आशुतोष जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा,उसके उद्देश्य, राष्ट्र निर्माण में योगदान और सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर करता आ रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे सनातन महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव गौतम खट्टर जी ने कहा कि

ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को कुछ विधर्मी ताकतों के द्वारा धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे षडयंत्रों के माध्यम से तोड़ने का काम किया जा रहा है देश को जातियों के जाल में फंसाकर सनातन धर्म को तोड़ने का प्रयास लगातार जारी है जबकि गुरु तेग बहादुर जैसे महापुरुषों ने अपने देश एवं सनातन धर्म को बचाने के लिए अपने जीवन को बलिदान किया लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं किया आज हिंदू समाज अज्ञानतावश भ्रमित होकर अपने महापुरुषों को भी जातियों के नाम पर बांट रहे हैं आज के समय में हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है यदि हम जातियों व धर्म के आधार पर बटेंगे तो कटेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों को स्कूल जाने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से उनके पर्स में हथियार रखना भी आवश्यक है क्योंकि न जाने कोई विधर्मी कब हमारी बेटी पर हमला कर दे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सनातन महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव गौतम खट्टर को स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा तलवार भेंट कर एवं पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान स्कूली छात्राओं एवं गुरुकुल उग्गरपुर व गुरुकुल चको के शिक्षार्थियों के द्वारा योग एवं अन्य बेहतरीन कलाओं का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्यासी राजकुमार जी नुनियारी एवं संचालन कु.दीपांशी राणा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित संजय प्रपन्नाचार्य,विभाग कार्यवाह श्रीमान अरविंद, बेहट के जिला प्रचारक अरुण जी, जिला सहकार्यवाह राजसिंह जी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख रविकांत जी, बजरंग दल के बलोउपासना प्रमुख हरीश कौशिक,विहिप के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य,धर्मप्रसार प्रमुख डॉ.विनीत कुमार,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बंसल, जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रिंस सैनी,मोहित कुमार,पूर्व प्रधान चौधरी रणबीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम, ब्लॉक प्रमुख चौधरी विश्वास, प्रधान शेखर राणा, गणेश शर्मा, कॉलेज के संरक्षक विनोद राणा, पूर्व प्रधान चौधरी राजेश,पूर्व प्रधान एवं भाजपा के मंडल महामंत्री प्रदीप गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता महकसिंह गुर्जर, डॉ.कल्याण सिंह,श्यामसुंदर सैनी,सतीश सैनी सहित हजारों गणमान्य व्यक्ति एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

सुरक्षा की दृष्टि से बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी भारी पुलिस फोर्स एवं दो कंपनी पीएसी के साथ मोर्चा संभाले हुए थे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संघ के विचारों का समर्थन किया। सम्मेलन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन की सफलता में स्थानीय कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही ।

The post राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर किया गया “विशाल हिंदू सम्मेलन” का आयोजन appeared first on Naimish Today.

एक ही परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
एक ही परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

नैमिष टुडे /सहारनपुर

जनपद के थाना सरसावा अंतर्गत कस्बे में किराए के मकान में रह रहे पटवारी सहित 5 परिजनों के गोली लगे शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक संग्रह अमीन अशोक जो मूल रूप से ग्राम खारीबांस थाना नकुड़ का निवासी है। और अपने पिता की मृत्यु के बाद मृताश्रित कोटे से नौकरी पर लगा था, सरसावा में कौशिक विहार कॉलोनी में किराए के मकान में मां, पत्नी और दो बेटों के साथ रहता था। बंद मकान में पांचों के गोली लगे शव की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तथा जांच व कार्रवाई में जुट गई है। सूचना के बाद मौके पर एसपी देहात सागर जैन भी पहुंचे तथा घटना स्थल का जायज़ा लिया। फोरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच कर साक्ष्य जुटा रही है, प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है परंतु पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

The post एक ही परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी  appeared first on Naimish Today.

तीन हजार लीटर से ज्यादा बिक चुका है गोबर से बना पेंट… पेंट बिक्री से प्राप्त रायल्टी का चेक गौशाला प्रभारी ने नगरायुक्त को सौंपा…
तीन हजार लीटर से ज्यादा बिक चुका है गोबर से बना पेंट…

पेंट बिक्री से प्राप्त रायल्टी का चेक गौशाला प्रभारी ने नगरायुक्त को सौंपा…

नैमिष टुडे/संवाददाता

सहारनपुर- नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोबर से निर्मित पेंट की डिमांड बाजार में लगतार बढ़ती जा रही है। गौशाला में गोबर से निर्मित 03 हजार 160 लीटर पेंट अब तक विक्रय किया जा चुका है। आज गौशाला प्रभारी एवं निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने गौमय पेंट की बिक्री की रायल्टी का 33 हजार 22 रुपये का चेक नगरायुक्त शिपू गिरि को भेंट किया। इसके साथ ही सहारनपुर नगर निगम गोबर से बने ‘प्राकृतिक पेंट’ के उत्पादन में प्रदेश का पहला निकाय बन गया है। नगर निगम द्वारा सावलपुर नवादा स्थित माँ शाकुंभरी कान्हा उपवन गोशाला में पर्यावरण संरक्षण और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के सिद्धांत को अपनाते हुए गाय के शुद्ध गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण की इकाई स्थापित की गई है। जिसमें गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है। गौशाला प्रभारी ने डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि अभी तक 03 हजार 160 लीटर पेंट विक्रय किया जा चुका है, जिसमें 2,200 लीटर इमल्शन और 960 लीटर डिस्टेंपर पेंट शामिल है। उन्होंने बताया पेंट इकाई का संचालन जयपुर की प्रतिष्ठित संस्था लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स द्वारा ई-निविदा के माध्यम से किया जा रहा है। प्रत्येक लीटर पेंट की बिक्री पर नगर निगम को 10 रुपये 45 पैसे प्रति लीटर रॉयल्टी प्राप्त हो रही है। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि यह पेंट इकोफ्रेंडली एवं विष रहित है इसमें किसी भी हानिकारक रसायन का प्रयोग नहीं किया गया है। यह एंटी-बैक्टीरियल एवं एंटी-फंगल हैं, और दीवारों को कीटाणुओं व फफूंद से सुरक्षित रखता है। प्राकृतिक गुणों के कारण यह पेंट गर्मियों में घर के तापमान को नियंत्रित रखने में भी सहायक है। इसके अतिरिक्त लेड या मरकरी जैसे हानिकारक तत्व इसमें नहीं हैं, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है। दूसरे यह बाजार में उपलब्ध अन्य पेंट्स की तुलना में काफी सस्ता है। पेंट के अतिरिक्त भी कान्हा गौशाला द्वारा गोबर व गौमूत्र से 25 से अधिक गोमय उत्पाद निर्मित किये जा रहे है। जिसके लिए निगम गौशाला को देश का प्रतिष्ठित ‘गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस’ प्रमाण पत्र, उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए आईबीआर अचीवर एवार्ड, आईएसओ प्रमाण पत्र तथा गो-सेवा और उत्पाद नवाचार में विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने पर सम्मानित किया जा चुका है।

The post तीन हजार लीटर से ज्यादा बिक चुका है गोबर से बना पेंट…  पेंट बिक्री से प्राप्त रायल्टी का चेक गौशाला प्रभारी ने नगरायुक्त को सौंपा… appeared first on Naimish Today.

सहारनपुर में कारोबारी से करोड़ों की GST धोखाधड़ी, दिल्ली निवासी युवक पर आरोप, पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार..
सहारनपुर में कारोबारी से करोड़ों की GST धोखाधड़ी, दिल्ली निवासी युवक पर आरोप, पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार..

नैमिष टुडे/संवाददाता

सहारनपुर में एक फर्नीचर कारोबारी के साथ करोड़ों रुपये की जीएसटी और साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित नवाब अहमद ने सोमवार को एसएसपी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी फर्म ‘नवाब एंटरप्राइजेज’ के नाम से फर्जी तरीके से लेनदेन कर बड़ा आर्थिक अपराध किया गया है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। नवाब अहमद, जो साबरी का बाग, इंदिरा चौक, थाना मंडी सहारनपुर के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी मृतक बहन के मुंहबोले भाई ने उन्हें पहले विश्वास में लिया। आरोपी, जो यमुना विहार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली का निवासी है, सहारनपुर आकर उनके पास रहने लगा। इसी दौरान उसने चतुराई से नवाब अहमद की ई-मेल आईडी, पासवर्ड और जीएसटी नंबर हासिल कर लिए। इसके बाद आरोपी ने नवाब एंटरप्राइजेज फर्म के नाम से फर्जी बिल काटने शुरू कर दिए। नवाब अहमद का आरोप है कि जब उनके मोबाइल पर ओटीपी आने लगे और उन्होंने इस बारे में पूछा, तो आरोपी ने जीएसटी टैक्स जमा करने का बहाना बनाया। यह धोखाधड़ी लगभग तीन से चार वर्षों तक चलती रही। वर्ष 2019 से 2021 के बीच आरोपी ने फर्म के जीएसटी खाते से नवाब अहमद का बैंक खाता हटाकर अपना खाता जोड़ दिया। उसने फर्म से जुड़े ई-मेल और मोबाइल नंबर भी बदल दिए। इस अवधि में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई और सरकारी जीएसटी टैक्स की फर्जी तरीके से चोरी की गई। मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग से मिलने पर नवाब अहमद को धोखाधड़ी का पता चला। जब उन्होंने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिला। पीड़ित ने 7 नवंबर 2025 को एसएसपी सहारनपुर को शिकायत दी, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना भेज दिया गया। नवाब अहमद का कहना है कि साइबर थाना से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके विपरीत, 21 अक्टूबर 2025 को बिना निष्पक्ष जांच के उनके खिलाफ ही थाना मंडी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जबकि वे स्वयं इस धोखाधड़ी के शिकार हैं। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

The post सहारनपुर में कारोबारी से करोड़ों की GST धोखाधड़ी, दिल्ली निवासी युवक पर आरोप, पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार.. appeared first on Naimish Today.

नकुड में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, सरदार वीरेंद्र सिंह के घर से सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए
नकुड में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, सरदार वीरेंद्र सिंह के घर से सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए

नैमिष टुडे/ संवाददाता

सहारनपुर: नकुड क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सरदार वीरेंद्र सिंह के घर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरा परिवार जैनपुर स्थित गुरुद्वारा गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब परिवार वापस घर लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिससे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

The post नकुड में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, सरदार वीरेंद्र सिंह के घर से सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए appeared first on Naimish Today.

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़ी सख्ती, सहारनपुर में हुई परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक…
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़ी सख्ती, सहारनपुर में हुई परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक…

नैमिष टुडे/संवाददाता

सहारनपुर  जनपद सहारनपुर में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय यातायात सुरक्षा समिति की वर्ष 2025 की दूसरी बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सहारनपुर ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात, एआरटीओ (प्रवर्तन), उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा वाहन चलाए जाने पर अभिभावकों के खिलाफ अभियोग दर्ज किए जाएं। वहीं, स्कूली बच्चों को ले जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो यदि क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर ले जाते पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब की स्थापना करने के निर्देश दिए, ताकि नियमित यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया जा सके। साथ ही शहर में जाम की समस्या से बचने के लिए विद्यालयों की छुट्टी में समय का अंतराल रखने पर भी जोर दिया गया। प्रत्येक थाना और तहसील स्तर पर समय-समय पर स्कूली वाहनों की चेकिंग एवं जागरूकता बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक यातायात ने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें, क्योंकि यह उनके जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

बैठक का मूल संदेश रहा,आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व….

The post स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़ी सख्ती, सहारनपुर में हुई परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक… appeared first on Naimish Today.

भ्रष्टाचार के महाबली बने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य – सुलतानपुर के जनप्रतिनिधि मौन, प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार की फाइल चिल्ला-चिल्लाकर दे रही गवाही
भ्रष्टाचार के महाबली बने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य – सुलतानपुर के जनप्रतिनिधि मौन, प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार की फाइल चिल्ला-चिल्लाकर दे रही गवाही

मुख्यमंत्री ने जहां भ्रष्टाचार पर दिखाई थी सख्ती, वहीं सुलतानपुर में नतमस्तक दिखे जनप्रतिनिधि

प्रतापगढ़ में सीएम योगी के हस्तक्षेप से हटे थे प्राचार्य, लेकिन सुलतानपुर में चुप्पी क्यों?

दवाओं में धांधली, मरीजों की जान से खिलवाड़, गार्डों की गुंडई, प्राचार्य की मनमानी पर कोई नहीं सवाल!

सुलतानपुर  राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर, जो कभी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का गौरव बनने का सपना देखा गया था, आज भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुका है। यहां के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, लेकिन जिले के किसी जनप्रतिनिधि ने अब तक उनके खिलाफ आवाज़ उठाना जरूरी नहीं समझा। यह वही डॉ. श्रीवास्तव हैं जिन्हें प्रतापगढ़ में उनके भ्रष्टाचार के कारण सांसद रहे संगम लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करके हटवा दिया था। परंतु अब जब वही प्राचार्य सुलतानपुर में खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं, तो यहां के जनप्रतिनिधि—चाहे सत्तापक्ष के चार विधायक हों या एक सांसद, या विपक्ष का एक विधायक – सभी खामोश हैं।

सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की दुहाई देने वाले जनप्रतिनिधि आज एक भ्रष्ट अधिकारी के समक्ष नतमस्तक दिख रहे हैं। न तो किसी ने शासन को पत्र लिखने की हिम्मत जुटाई, न ही कॉलेज में चल रहे वित्तीय और प्रशासनिक भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। जनता के पैसे की खुली लूट, मरीजों की उपेक्षा और इलाज के नाम पर खानापूरी के बावजूद एक भी जनप्रतिनिधि ने सवाल उठाना जरूरी नहीं समझा। क्या यही है सरकार की जवाबदेही ? क्या यही है “जीरो टॉलरेंस” की सच्चाई ? डॉ. श्रीवास्तव द्वारा मेडिकल कॉलेज में एक फार्मा कंपनी विशेष की दवाओं को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टरों पर दबाव बनाया जा रहा है। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक आदेश है कि कोई भी डॉक्टर बाहर की दवा मरीज को न लिखे। स्थिति यह है कि इमरजेंसी में चेस्ट पेन और लिवर पेन जैसी गंभीर स्थितियों में भी सरकारी इंजेक्शन कारगर नहीं हैं और बाहर की दवा लिखने की अनुमति नहीं है। ऐसे में मरीज यदि घर पहुंचकर दम तोड़ दे, तो भी डॉक्टर और प्राचार्य पर कोई जवाबदेही नहीं बनती। यह जनस्वास्थ्य के साथ किया जा रहा गंभीर खिलवाड़ है। प्राचार्य के इशारे पर कार्य कर रहे सुरक्षाकर्मी भी बेलगाम हो चुके हैं। मरीजों के तीमारदारों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और खुलेआम धमकियां अब सामान्य बात हो गई हैं। यदि कोई तीमारदार डॉक्टर या स्टाफ की लापरवाही पर सवाल करता है, तो सीधे ‘सरकारी कार्य में बाधा’ का केस दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। मेडिकल कॉलेज अब आमजन के लिए नहीं, बल्कि प्राचार्य और उनके चहेतों के साम्राज्य का अड्डा बन चुका है। इतना ही नहीं, प्राचार्य द्वारा सरकारी पद का दुरुपयोग कर निजी संपत्ति अर्जित करने के भी गंभीर आरोप हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि किस तरह से जनहित के धन का निजी हित में उपयोग हो रहा है। इन सभी घटनाओं पर जिले के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी सवालों के घेरे में है। क्या सुलतानपुर की जनता के साथ यह विश्वासघात नहीं है? क्या विधायक और सांसदों की जिम्मेदारी सिर्फ नारों और मंचों तक सीमित रह गई है ? आज जरूरत है कि आम नागरिक आगे आए, शासन तक यह आवाज पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो। यदि प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद कार्यवाही हो सकती है, तो सुलतानपुर में क्यों नहीं….?

The post भ्रष्टाचार के महाबली बने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य – सुलतानपुर के जनप्रतिनिधि मौन, प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार की फाइल चिल्ला-चिल्लाकर दे रही गवाही appeared first on Naimish Today.