
माता वैष्णों देवी धाम पर द्विशत चंडी महायज्ञ का मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ किया गया
सहारनपुर/नैमिष टुडे
गंगोह माता वैष्णों देवी धाम पर द्विशत चंडी महायज्ञ का मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धाम में पूजा अर्चना कर देवताओं व पितृ जन को याद किया। यात्रा का नगर भर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया सुबह के आचार्य अवनीष वशिष्ठ के अलावा अन्य ने पूजा-अर्चना कर देवताओं व पितृ जन को याद किया। नगर में पहली बार अन्नपूर्णा कलश के साथ निकली यात्रा में कलशों में धान भरकर माँ अन्नपूर्णा से सुख-समृद्धि एवं अन्नपूर्णता की कामना की गई। मंगल कलश यात्रा वैष्णो धाम से आरंभ होकर ककराली मार्ग, शिव चौक, पुरानी घास मंडी से होते हुए प्राचीन भूमिया खेड़ा पर पहुंचा। यात्रा में सभी आचार्य, यजमान व अन्य सहायक मौजूद रहे। आचार्य अवनीश वशिष्ठ व अन्य विद्वानों ने पूजा-पाठ कराया। इसके बाद यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए वैष्णों देवी धाम पहुंची जहां कलशों को स्थापित किया गया। इससे पहल यजमानों ने ध्वज पूजन कराया। यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। धार्मिक अनुशासन और मर्यादा के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में दीशु नामदेव, सुंदर नामदेव, संदीप, चितरंजन शर्मा, रजनीश शर्मा, बृज भूषण, प्रवीण कुमार, विवेक, संजय पांचाल, विवेक वर्मा, शोखर गोयल, विशाल गोयल, राजकुमार गुप्ता, बसंत शर्मा, प्रवीण ऐरन सहित अन्य श्रद्धालु सपत्नीक शामिल रहे।