
सुप्रीम कोर्ट से गंगोह ब्लॉक प्रमुख को राहत, याचिका खारिज; समर्थकों में खुशी की लहर.
गंगोह, सहारनपुर। गंगोह ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फैसले की जानकारी मिलते ही समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे सत्य की जीत बताया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश चौधरी ने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सत्य की जीत हुई है। न्यायपालिका पर हमें पूरा विश्वास था और आज सत्य की विजय हुई है।”
उन्होंने कहा कि प्रशासक नियुक्त होने के बाद जो विकास कार्य और प्रस्ताव पहले से स्वीकृति अथवा प्रक्रिया में हैं, उन सभी पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र का विकास प्रभावित न हो और जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
दिनेश चौधरी ने कहा कि यह जीत केवल ब्लॉक प्रमुख की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने पूरे मामले में विश्वास बनाए रखा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।
समर्थकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया और ब्लॉक प्रमुख को शुभकामनाएं दीं