हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मीसम रिजवी का जन्मदिवस, सीएचसी में मरीजों को वितरित किए फल

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मीसम रिजवी का जन्मदिवस, सीएचसी में मरीजों को वितरित किए फल

महमूदाबाद (सीतापुर)। मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, महमूदाबाद के संस्थापक एवं चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी के सुपुत्र मीसम रिजवी का जन्मदिवस रविवार को सादगी, सेवा भावना और उत्साह के साथ मनाया गया।
जन्मदिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मीसम रिजवी ने केक काटकर समारोह की शुरुआत की। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिवस समारोह के उपरांत मीसम रिजवी अपने सहयोगियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महमूदाबाद पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों के बीच फल वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस सेवा कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने सराहना की।
समारोह में पत्रकार इरफान मंसूरी सहित कई गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं कॉलेज परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मीसम रिजवी को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं देकर उनके जीवन में निरंतर सफलता और खुशहाली की कामना की।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सौहार्द और सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा। अंत में मीसम रिजवी ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले स्नेह और आशीर्वाद से समाज के प्रति सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें