फ़तेहपुर Archives - Naimish Today

दुल्हन ने कुत्ते के लिए तोड़ी थी शादी,चार दिन बाद लौटी दूल्हे के पास,कहा- बहकावे में लिया था फैसला
दुल्हन ने कुत्ते के लिए तोड़ी थी शादी,चार दिन बाद लौटी दूल्हे के पास,कहा- बहकावे में लिया था फैसला

फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने शादी के मंडप में तकरार और मारपीट का रूप ले लिया था।अब चार दिन बाद इसमें नया मोड़ आया गया,जिसने सबको चौंका दिया है।दुल्हन अब दूल्हे के पास पहुंच गई है।

खागा इलाके में बुधवार रात एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से शादी समारोह चल रहा था।लड़की पक्ष प्रयागराज से बारात स्थल पर पहुंचा था।जयमाल और अन्य रस्में पूरी हो गई थी।सुबह लगभग चार बजे मंडप के नीचे जेवर चढ़ाने की रस्म हो रही थी,इसी दौरान दुल्हन का पालतू कुत्ता,जिसे परिवार साथ लाया था,वो भौंकने लगा।दूल्हे पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया।इसके बाद शादी समारोह का माहौल बिगड़ गया। कुत्ते को पीटने पर दुल्हन पक्ष ने कड़ा विरोध जताया।देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई।गेस्ट हाउस रणक्षेत्र बन गया।दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले,कुर्सियां फेंकी गईं।

*दोनों पक्षों को आई थी चोट*

मारपीट में दुल्हन पक्ष के शुभम गुप्ता,ऋषभ केसरवानी और संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए,उनके सिर फट गए और खून बहने लगा।दूल्हा पक्ष के भी एक-दो लोगों को मामूली चोटें आईं।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो कई लोग मौके से भाग गए।घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया और फिर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।अगले दिन दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे।बड़ी संख्या में कस्बे के लोग भी जमा हो गए।

*4 दिन बाद आया कहानी में नया मोड़*

पुलिस ने दुल्हन से उसकी इच्छा पूछी,जिस पर उसने शादी से साफ इनकार कर दिया,इसके बाद पंचायत बैठी और दोनों पक्षों के बीच समझौते हुआ,एक-दूसरे को दिए गए उपहार और दान वापस कर दिए गए।मामला यहीं खत्म मान लिया गया,लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। शादी टूटने के चार दिन बाद दुल्हन अचानक घर से निकलकर दूल्हे के पास पहुंच गई,उसने साथ रहने और जीवनभर साथ निभाने की बात कही।

*परिवार पर लगाया बहकाने का आरोप*

इतना ही नहीं उसने परिवार पर आरोप लगाया कि उनके बहकावे में आकर उसने शादी तोड़ने का फैसला लिया था। अब दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं और साथ रहने की इच्छा जताई है।एक पालतू कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद शादी टूटने तक पहुंचा और फिर प्यार ने नया मोड़ ले लिया। इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।लोगों का कहना है कि यदि उस समय संयम रखा जाता तो शादी मंडप में इतना बड़ा बवाल नहीं होता।फिलहाल दोनों परिवारों की अगली रणनीति क्या होगी,इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

The post दुल्हन ने कुत्ते के लिए तोड़ी थी शादी,चार दिन बाद लौटी दूल्हे के पास,कहा- बहकावे में लिया था फैसला appeared first on Naimish Today.

मंडप सजा था,रस्में चल रही थीं,रस्मों के बीच भौंका दुल्हन का पालतू कुत्ता,युवक ने पीट दिया तो हो गया बवाल,बारात में खूब चले लाठी-डंडे,टूटी शादी
मंडप सजा था,रस्में चल रही थीं,रस्मों के बीच भौंका दुल्हन का पालतू कुत्ता,युवक ने पीट दिया तो हो गया बवाल,बारात में खूब चले लाठी-डंडे,टूटी शादी

फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया,जब दुल्हन के पालतू कुत्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया।देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और घराती आमने-सामने आ गए,लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं।इसमें कई लोग घायल हो गए और अंत में दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया।

दरअसल खागा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक गेस्ट हाउस में विवाह का कार्यक्रम हो रहा था।दूल्हा प्रयागराज से बारात लेकर शाम को गेस्ट हाउस पहुंचा।इस दौरान जयमाल समेत शादी की कई अन्य रस्मों को पूरा किया गया।रात बीतने के बाद भोर करीब चार बजे मंडप में जेवर चढ़ाने की रस्म चल रही थी।इसी दौरान मंडप से कुछ दूरी पर बंधा दुल्हन का पालतू कुत्ता,जिसे परिजन साथ लेकर आए थे,भौंकने लगा।वर पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया।इस पर वधू पक्ष ने नाराजगी जताई,जिससे विवाद बढ़ गया,देखते ही देखते बाराती और घराती में कहासुनी शुरू हो गई,जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और कुर्सियां तक फेंकी गईं।इस मारपीट में वधू पक्ष के एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,उनके सिर में चोट आई,वहीं दूल्हा पक्ष के भी दो लोग घायल हुए।शादी का पूरा माहौल कुछ ही मिनटों में जंग के मैदान में बदल गया,स्थिति बिगड़ते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया।कई लोग मौके से भाग निकले,जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया‌।

घटना के बाद दोनों पक्षों को खागा कोतवाली ले जाया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों से बातचीत की।इस दौरान पुलिस ने दुल्हन से भी उसकी राय पूछी।सबसे बड़ा मोड़ तब आया,जब दुल्हन ने साफ तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया,इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई,जिसमें आपसी सहमति से मामला सुलझाने की कोशिश की गई।तय हुआ कि जो भी दान-दहेज और उपहार दिए गए थे, उन्हें वापस कर दिया जाएगा.।दोनों पक्षों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के आपसी समझौते से मामला खत्म करने का फैसला लिया।

दूल्हे ने कहा कि हम लोगों के बीच प्रेम-प्रसंग था।लड़की अपने घर को छोड़कर मेरे घर आ गई थी,जिसके बाद हमने कानपुर में आर्य समाज से शादी कर ली थी।लड़की पक्ष ने दोनों की शादी करने का वादा किया था और इसी तहत हम लोग बारात लेकर आए।वरमाला का कार्यक्रम अच्छी तरह से निपट गया, लेकिन सुबह के समय शादी की अन्य रस्मों के दौरान कुत्ते को मारने को लेकर विवाद हो गया।

कोतवाली प्रभारी आरके पटेल ने कहा कि कुत्ते को मारने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।दोनों पक्ष थाने आए थे, समझौता हो गया है,जो भी दान दहेज का सामान था,दोनों लोग आपस में लौटा दिए हैं।मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के 5 से 6 लोग घायल हुए थे,जिनका उपचार अस्पताल में कराया गया है।लड़का पक्ष प्रयागराज वापस लौट गया है।

The post मंडप सजा था,रस्में चल रही थीं,रस्मों के बीच भौंका दुल्हन का पालतू कुत्ता,युवक ने पीट दिया तो हो गया बवाल,बारात में खूब चले लाठी-डंडे,टूटी शादी appeared first on Naimish Today.

बाराबंकी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई*
फतेहपुर थाना क्षेत्र बसारा गांव में पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग पत्नी का कटा सिर और बांका लेकर थाने जा रहा था पति पुलिस ने रास्ते में आरोपी पति को किया गिरफ्तार पत्नी का सिर और बांका कब्जे में लिया

पत्नी के अवैध संबंधों के चलते वारदात की आशंका

आरोपी पति से पुलिस कर रही पूछताछ नजारा देख पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पैर मौका-ए-वारदात पर पहुंची भारी फोर्स पत्नी के एक दूसरे युवक के साथ चल रहे रहे प्रेम संबंधों के चलते नाराज रहता था पति अनिल।

मिस्त्री का काम करता है आरोपी पति, काम पर जाने के बाद फिर वापस आया था घर कमरे के अंदर बुलाकर बांके से काटा पत्नि का सिर, मृतक महिला का एक पुत्र

वारदात के बाद मौके पर परिवार वालों में मचा कोहराम, सभी का रो-रोकर बुरा हाल दोनों की शादी को हो चुके थे आठ साल कई सालों से परिवार से अलग रहते थे पति-पत्नी बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसारा गांव की पूरी वारदात।

The post बाराबंकी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई* appeared first on Naimish Today.

नये वर्ष में नकली शराब बेचने को तैयार माफिया, क्या करेगा आबकारी विभाग…
डर्टी पार्टियों में शराब व शबाब के लिए मनचले युवकों की लग सकती है भीड़,पुलिस ने नकेल कसने को कसी कमर

धीरेन्द्र सिंह राणा

फतेहपुर। वर्ष 2023 की विदाई और नए वर्ष 2024 के आगमन की तैयारी जनपद फतेहपुर में भी जोरो से चल रही है, अधिकतर लोगों ने तय कर लिया हैं किस तरह नए वर्ष आगमन सेलिब्रेट करेंगे। कुछ लोग जहाँ तीर्थ स्थलों में जाकर अपने-अपने इष्टदेवों की प्रार्थना कर नए वर्ष की शुरुआत करने के मूड में है तो वहीं कुछ लोग शराब-शबाब का भोग कर नए वर्ष की शुरुआत करने के मूड में लग रहे है। इसके लिए जनपद की कई होटल्स, ढाबों और गेस्ट हाउसों के मालिकों ने चोरी छिपे डर्टी पार्टियों का आयोजन किया है। इन डर्टी पार्टियों में जनपद व गैर जनपद से बार-बालाओं तक को बुलाया गया है तो वहीं शराब के बकार्डी, व्हिस्की, स्कॉच, वोदका, रम या बियर सहित कई अन्य तरह के ब्रांडों की व्यवस्था की गई है। चुपचाप आयोजित हो रही इन डर्टी पार्टियों में हुड़दंग न हो सके इसके लिए जिले की पुलिस को इन डर्टी पार्टियों पर शिकंजा कसना होगा हालांकि डर्टी पार्टियां ही आयोजित न हो सके, इसके लिए पुलिस कमर तो कसे हुए है, पर आसान नही लग रहा है। वहीं जिले के सुस्त आबकारी विभाग को नए वर्ष की पार्टियों में ज्यादा शराब की खपत को देखते हुए एक्टिव होने की जरूरत है, क्योंकि जनपद के मलवा, कल्याणपुर, औंग, ललौली थाना क्षेत्रों में काफी दिनों से नकली शराब की खपत होती रही है। जिसमें मलवा थाना क्षेत्र तो नकली शराब के मामले में दशकों से चर्चित रहा है। इस बार भी नए वर्ष में शराब की खपत को देखते हुए कई शराब तस्करों ने बाहरी राज्यों तक से सस्ती अवैध शराब की स्मगलिंग करा कर जनपद में बिक्री करा कर लाखो कमाने की तैयारी कर ली है। इसलिए शराब के शौकीनों को भी इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि नए साल की मस्ती कहीं जानलेवा न साबित हो जाए। तो वही ऐसी घटनाएं घटित न हो, इसके लिए आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को भी बिक रही नकली शराब पर नकेल कसना होगा इसके लिए ध्यान देना होगा कि बिक रही शराब कहीं नकली तो नहीं है जिसे लोग खरीद कर पी रहे हैं।

The post नये वर्ष में नकली शराब बेचने को तैयार माफिया, क्या करेगा आबकारी विभाग… appeared first on Naimish Today.

*खनन संचालकों का तांडव, आढ़तियों की पिटाई फिर हुआ डैमेज कंट्रोल!*
*खबर लीक न हो इसलिए मामले को दबा किया रफा दफा!*

फतेहपुर खनन से गुलजार औंग क्षेत्र अवैध खनन के चलते माफिया निरंकुश हो गए

आम लोगों के लिए

नियम,कानून कायदे तो है लेकिन खास दायरें से बाहर रहते हैं। जिससे मैनेजमेंट का खेल खेलकर जेब भारी होती रहे उसके लिए चाहे कीमत जो भी हो!

शनिवार की रात थानाक्षेत्र के रानीपुर में बंद पड़े दो ईंट भट्ठों के पीछे अवैध खनन चल रहा था। जो डम्फरों से एक फैक्ट्री में डाल कर बेंचा जा रहा था। दुर्गागंज व रानीपुर ओवर ब्रिज के बीच सब्जी की आढत लगती है। जहां क्षेत्रीय किसान हरी सब्जियां लेकर आते हैं। उड़ते धूल को लेकर अवैध खनन संचालकों के बीच तू-तू-मैं-मैं थानपुर मोंड के पास हो गई। जिसके बाद शराब के नशे में धुत खनन संचालकों द्वारा नें आढ़तियों की पिटाई कर जम कर उत्पात मचाया! जैसे ही गम्भीर चोंट खून से लहुलुहान आढ़ती हुआ वैसे ही प्रशासन को मामले की भनक लग लगई समूचा तंत्र अवैध खनन संचालकों के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल में जुट गया। आनन फानन कस्बा औंग से बिरादरी के एक पूर्व खनन संचालक व ठेकेदार से सम्पर्क स्थापित कर माफियाओं नें सुलह के लिए दबाव बनाने लगे जिससे बात आगे न बढ़े! अगर बात बढ़ी तो उच्चाधिकारियों को गुमराह कर चल रहे अवैध खनन पर कहीं अंकुश न लग जाए ? मारपीट में घायल का उपचार एक निजी अस्पताल में हुआ! दूसरे दिन रविवार को पीड़ितों व खनन संचालकों नें थाना पर सुलहनामा पत्र सौंपा कर अपनी जान बचाई !

*अपराध नियंत्रण को लेकर मुस्तैदी दिखाने वाले छुट पुट मामलों में कानून की दुहाई देने वाले डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे!* तनिक भी कार्रवाई पर दिलचस्पी नहीं दिखाई पूरे मामले में थानें का एक नकारा दुलारा बना रहा *आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है!*

The post *खनन संचालकों का तांडव, आढ़तियों की पिटाई फिर हुआ डैमेज कंट्रोल!* appeared first on Naimish Today.

*फर्जी संचालित क्लीनिक व नर्सिंग होम पर छा रही है काल की रात*
*अवैध क्लीनिक संचालक तथा अवैध नर्सिंग होम पर जल्द चल सकता है डिप्टी सीएम का चाबुक*

*हुसैनगंज में फर्जी क्लिनिक संचालित करने के मामले में जल्द जांच की जाएगी अनियमिताएं होने पर क्लीनिक सीज करने की होगी कार्यवाही–डिप्टी सीएमओ*

*काल के गाल में समाया हुसैनगंज के अवैध अस्पताल व क्लीनिक जल्द होंगे गिरफ्त में?*

फतेहपुर /जनपद की स्वास्थ व्यवस्था की खबरें लगातार समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित हो रही हैं जो कि काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वही आपको बताते चलें कि बीते कई दिनों से लगातार प्रकाशित हो रही खबर थाना हुसेनगंज क्षेत्र के ओम मेडिकल स्टोर के आड़ में संचालित क्लीनिक में अभी तक स्वास्थ विभाग टीम कोई कारवाई नहीं कर सकी। जहां आपको बताते चलें कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिलने पर जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो वहां देखा कि ओम मेडिकल स्टोर की आड़ में एक क्लीनिक संचालित की जा रहा है जिसमें मरीजों को भर्ती किया जाता है।हालांकि लोगों ने बताया कि यह डॉक्टर क्षेत्र में बंगाली डॉक्टर के नाम से काफी प्रसिद्धि प्राप्त किए हुए है और भोली भाली जनता से मोटी रकम वसूलने का कार्य करता है।वही जनपद के डिप्टी सीएम ओ इश्तियाक सिद्दीकी से दूरभाष के जरिए संपर्क किया गया और उक्त मामले के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है हालांकि अभी तक तो जांच नहीं हुई लेकिन बहुत जल्द ही उसकी जांच की जाएगी और मामला में अनियमिताएं पाए जाने पर क्लीनिक को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।।

The post *फर्जी संचालित क्लीनिक व नर्सिंग होम पर छा रही है काल की रात* appeared first on Naimish Today.

*बंजर तथा चारागाह की जमीन पर कब्जा करने वालों की जल्द उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से होगी शिकायत*
*पूर्व में तैनात रहे एक लंबरदार लेखपाल व यादव बिरादरी के एक प्रधान तथा एक भूमाफिया द्वारा सरकारी जमीन का एक फौजी को किया गया बैनामा*

*भूमाफियाओं के साथ प्लाटिंग के काम में लंबरदार लेखपाल की रहती है साझेदारी*

*बंजर तथा चारागाह की जमीन को बेचने तथा कब्जा कराने वाले राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारियों के जल्द खुलेंगे नाम*

फतेहपुर/ जनपद में इन दिनों भू माफिया जनपद में इस तरीके से जमीन कब्जा करने में लगे हुए हैं जैसे मानो उन्हें शासन प्रशासन का कोई डर ही ना हो फिर चाहे वह गरीब व्यक्ति की जमीन हो या फिर सरकारी जमीन हो भू माफिया इन दिनों सरकारी जमीन को तो ऐसे हजम कर जाते हैं जैसे वह जमीन उनकी पुश्तैनी जमीन हो और जमीन कब्जा करने को लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी अपनी मिली भगत करके धन का लालच देकर सरकारी जमीन को हजम करने में लगे हुए हैं वही जनपद के सदर तहसील के तेलियानी ब्लाक के ग्राम पंचायत अलदातपुर के ग्राम बसतापुर में गाटा संख्या 613 क के क्षेत्रफल 0.3240 जो लगभग दो बीघा बंजर की जमीन में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है वही गाटा संख्या 572 ख जिसका क्षेत्रफल 0.0320 जो लगभग चार बीसवा बंजर जमीन सरकारी अभिलेखों में दर्ज है वही गाटा संख्या 406 जिसका क्षेत्रफल 0.3240 जो लगभग दो बीघे जमीन चारागाह के नाम पर दर्ज है वही जनपद के भूमाफियाओं द्वारा इन जमीनों पर रहने के लिए प्लाटिंग कर भूमि को बेच दिया गया है और कुछ जमीन से आने जाने का रास्ता निकाला गया है यह बेशक कीमती जमीन को भूमाफियाओं ने कब्जा कर प्लाटिंग काटने का भी काम करते हुए उसका बैनामा भी कर डाला सूत्र बताते हैं कि राजस्व विभाग के एक पूर्व में तैनात रहे लंबरदार लेखपाल व यादव बिरादरी के एक प्रधान तथा एक भू माफिया ने गाटा संख्या 572 ख जिसका क्षेत्रफल 0.0320 जो लगभग चार बीसवा बंजर जमीन को एक फौजी को बैनामा कर चुके हैं और फौजी को कब्जा भी दे चुके हैं वही जनपद का राजस्व विभाग हाथ पैर हाथ रख बैठा हुआ है जिससे साफ जाहिर होता है कि एक लंबरदार लेखपाल द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सरकारी जमीन में कब्जा करने के लिए अच्छी खासी मोटी रकम दी गई है वही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी सुरक्षित जमीन पर कब्जा करने वालों के ऊपर कानूनी कार्यवाही करने का दावा पेश कर रही है परंतु फतेहपुर जनपद में जिला अधिकारी से लेकर राजस्व विभाग के अधिकारी भी सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कर पा रहे हैं अब जल्द ही जनपद का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर सुरक्षित सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के नाम चिन्हित कर मुख्यमंत्री से शिकायत करेगा और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने में अहम योगदान साबित करेगा।

The post *बंजर तथा चारागाह की जमीन पर कब्जा करने वालों की जल्द उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से होगी शिकायत* appeared first on Naimish Today.

*बुलडोजर बाबा के खौफ से बेखौफ होकर राजस्व विभाग की मिली भगत से भूमाफियाओं ने किया सरकारी बेशक कीमती जमीन पर कब्जा*
*सरकारी भूमि में दिनदहाड़े हो गई प्लाटिंग और राजस्व विभाग के कर्मचारी धृतराष्ट्र की तरह आंख में पट्टी बांधकर रहे बैठे*

*भूमाफियाओं को एंटी भू माफिया टॉक फोर्स का भी नहीं है डर बंजर तथा चारागाह की जमीन पर कर दी प्लाटिंग बन रहे लोगों के आशियाने*

*क्या सरकारी जमीन में भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त कर पाएगा राजस्व विभाग*

*रवि कश्यप*

*फतेहपुर* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां उत्तर प्रदेश में अपना एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि सरकारी भूमि में कब्जा करने वाले भू माफियाओं के ऊपर पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के कर्मचारी कड़ी कार्यवाही करवाते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे किसी भी दशा में सरकारी भूमि पर यदि भूमाफियाओं ने कब्जा किया तो उनके घर में बुलडोजर बाबा ने बुलडोजर चाल वाने का भी काम किया है वही उनके इस आदेश से बेखौफ होकर जनपद फतेहपुर के राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारियों की मिली भगत से सदर तहसील के तेलियानी ब्लाक के ग्राम पंचायत अलदातपुर के के ग्राम बसतापुर में गाटा संख्या 613 क के क्षेत्रफल 0.3240 जो लगभग दो बीघा बंजर की जमीन में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है वही गाटा संख्या 572 ख जिसका क्षेत्रफल 0.0320 जो लगभग चार बीसवा बंजर भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है वही गाटा संख्या 406 जिसका क्षेत्रफल 0.3240 जो लगभग दो बीघे भूमि चारागाह के नाम पर दर्ज है वही जनपद के भूमाफियाओं द्वारा इन जमीनों पर रहने के लिए प्लाटिंग कर भूमि को बेच दिया गया है और कुछ भूमि से आने जाने का रास्ता निकाला गया है राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी भी इन भूमाफियाओं के साथ मिली भगत में शामिल रहते हैं उनके संरक्षण में ही ऐसी भूमि पर कब्जा किया जाता है ऐसा सूत्र बताते हैं वही मुख्यमंत्री द्वारा एंटी भू माफिया टास्क फोर्स स्थापित कर राजस्व विभाग की टीम के साथ सरकारी भूमि को खाली कराया जाता है वही जनपद के भूमाफियाओं को एंटी भू माफिया टॉक फोर्स का भी डर नहीं है और वह खुले आम दिन दहाड़े जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं अब देखना यह होगा कि क्या राजस्व विभाग के अधिकारी इस भूमि को खाली कर पाएंगे या फिर इसी तरह सरकारी भूमि पर कब्जा होता रहेगा कहीं ना कहीं वह माफिया राजस्व विभाग के कर्मचारियों को अच्छा खासा धन का चढ़ना चढ़कर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लोगों का आशियाना बस आ रहे हैं

The post *बुलडोजर बाबा के खौफ से बेखौफ होकर राजस्व विभाग की मिली भगत से भूमाफियाओं ने किया सरकारी बेशक कीमती जमीन पर कब्जा* appeared first on Naimish Today.

पुत्री के अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी के द्वार पहुंचा पिता
पुत्री के अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी के द्वार पहुंचा पिता

मलवा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर झाड़ा पल्ला, बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा बेबस पिता

पीड़ित बाप ने पुलिस कप्तान को सुनाया दु:खड़ा, नामजद एफआईआर दर्ज कराने की गुहार

फतेहपुर। गुरुवार को अपहरण की गयी पुत्री की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक की चौखट पर गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित पिता नारायण सिंह पुत्र शिवबोधन सिंह निवासी खानपुर ने पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी पुत्री की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी जिसकी वजह से वह बीती 26 सितंबर को शहर के आबूनगर इलाके में स्थित स्मिता नर्सिंग होम में उपचार कराने के लिए आई थी और इलाज कराने के बाद वापस घर नहीं पहुंची। पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्री जब घर नहीं पहुंची तो उसकी काफी खोजबीन की गई और रिश्तेदारों से भी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया, किंतु उसका कोई पता नहीं चला। पिता ने बताया कि 27 सितंबर को वह मलवा थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष को पुत्री के अचानक गायब होने की जानकारी दिया, जिस पर मलवा थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई, जबकि उसने पुत्री द्वारा अपहरण किए जाने का फ़ोन आने की बात भी पुलिस को बताई थी। पिता ने बताया कि मलवा थानाध्यक्ष को नामजद प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी पुलिस पुत्री के अपहरण होने का मुकदमा नहीं लिख रही है और उसे लगातार धमकी अभी दी जा रही है। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री ने फ़ोन द्वारा ये भी बताया था कि सुशील उर्फ धुन्नू पुत्र मूलचंद, विनय कुमार पुत्र सुखराम, कैलाश पुत्र टाई, अनिल पुत्र मूलचंद आदि ने सुनियोजित तरीके से झांसे में लेकर बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है। पिता ने बताया कि उक्त लोगों के द्वारा उसे धमकी भी दी जा रही हैं और उसकी पुत्री को जान का खतरा है तथा घर वाले भी भय के वातावरण में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। पीड़ित पिता की फरियाद सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बाद नामजद मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पुत्री की सकुशल बरामदगी व आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

The post पुत्री के अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी के द्वार पहुंचा पिता appeared first on Naimish Today.

बाबू का जलवा बरकरार, पत्नी को दिलाया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार स्कूल से नदारद रहने वाली शिक्षिका पत्नी को पति परमेश्वर की कृपा से मिला पुरुस्कार
बाबू का जलवा बरकरार, पत्नी को दिलाया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार

स्कूल से नदारद रहने वाली शिक्षिका पत्नी को पति परमेश्वर की कृपा से मिला पुरुस्कार

धीरेन्द्र सिंह राणा

फतेहपुर। जनपद में इस समय डीआईओएस आफिस के एक पूर्व चर्चित बाबू पुनः चर्चा का विषय बने हुए हैं।बहुमुखी प्रतिभा के धनी ये बाबू अपने कारनामों से समय-समय पर चर्चित होते रहते हैं। नियुक्ति 15 किलोमीटर दूर और कार्य डीआईओएस आफिस में सालों से करने का मामला थमा भी नही था कि शिक्षक दिवस पर शिक्षक पुरुस्कार वितरण के साथ ही इनकी चर्चा पुनः शुरू हो गई।आम लोगों में चर्चा है कि साहब से ऊंची कुर्सी रखने वाले इस बाबू ने शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अपनी पत्नी को भी सम्मानित करवा दिया जबकि लोग बताते हैं कि वो महोदया विद्यालय कभी कभी जाती हैं, वहीं कुछ लोग कहते हैं कि वो विद्यालय से ज्यादातर नदारत ही रहती हैं क्योंकि उन्हें कभी समाजसेवा का दिखावा करना होता है तो कभी उनके मन मे राजनीति में ऊँचा पद पाने की लालसा हिचकोले खाने लगती है।बाबू की पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने विद्यालय न जाने वाली अपनी पत्नी को कैसे सम्मानित करवा दिया जबकि ये पुरस्कार ऐसे शिक्षकों को दिया जाता है जो अपने उत्तर दायित्वों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हैं पर जब ऐसे लोगों को सम्मानित नही किया जाएगा तो निष्ठावान शिक्षकों का मनोबल कैसे बढेगा। खैर जो भी हो बाबू ने प्रेक्षागृह में सम्मानित हुए शिक्षकों में अपनी पत्नी को सम्मानित करा कर जहाँ अपना दबदबा कायम रखा तो वहीं पत्नी प्रेम भी साबित किया। इस बाबू के नित नये कारनामे सामने आते रहे हैं, बड़बोले स्वभाव के इस बाबू ने अपने कामो को अंजाम देने के लिए तीन विश्वसनीय असिस्टेंट भी अटैच करा रखे हैं, जो विभाग से ज्यादा बाबू के स्वामिभक्त हैं यही तीनो स्वामिभक्त अपने आका बाबू के लिए हर तरह के कार्य करने के लिये हर समय समर्पित रहते हैं, और बाबू का जलवा बरकरार रखते हैं।

The post बाबू का जलवा बरकरार, पत्नी को दिलाया सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार स्कूल से नदारद रहने वाली शिक्षिका पत्नी को पति परमेश्वर की कृपा से मिला पुरुस्कार appeared first on Naimish Today.