देश Archives - Naimish Today

पटना- धनबाद इंटरसिटी रेल कोच से अचानक उठा धुआं, ट्रेन में मचा हड़कंप,
खबर है मधुपुर से जहां उस वक़्त हड़कंप मच गया जब धनबाद से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक धुआं उठने लगा। चलती ट्रेन में धुएं का गुब्बार देख रेल यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।मामला आसनसोल रेल मंडल के मधुपुर का बताया जा रहा है जहां मधुपुर-जसीडीह स्टेशन के बीच शंकरपुर हॉल्ट के समीप पटना- धनबाद डाउन इंटरसिटी ट्रेन एक डब्बे के नीचे से अचानक धुआं निकलने लगा। तेज धुआं देख रेल यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। जिसके बाद रेल डिब्बे में सवार यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। और फिर ट्रेन के रुकते ही सभी यात्री डब्बे से बाहर हो गए।

रेल के डिब्बे से धुआं निकलने के कारणों का पता नहीं चल पाया। इसकी जानकारी नजदीकी रेलवे स्टेशन को दी गई है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी व अभियंता इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।

The post पटना- धनबाद इंटरसिटी रेल कोच से अचानक उठा धुआं, ट्रेन में मचा हड़कंप, appeared first on Naimish Today.

भारत अवसरों की भूमि, देश में रुचि दिखा रही दुनिया: मोदी
मांड्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि भारत अवसरों की भूमि है दुनिया भर के लोग भारत के प्रति अपनी रुचि दिखा रहे हैं।

पीएम ने कहा कि भारत ने 2022 में रिकॉर्ड विदेशी निवेश प्राप्त किया और सबसे बड़ा लाभार्थी होने के नाते कर्नाटक को 4 लाख करोड़ से अधिक का निवेश मिला है। पीएम ने कहा कि यह रिकॉर्ड निवेश डबल इंजन सरकार के प्रयासों को दर्शाता है। आईटी के अलावा, जैव प्रौद्योगिकी, रक्षा विनिर्माण और ईवी विनिर्माण जैसे उद्योगों का तेजी से विस्तार हो रहा है, जबकि एयरोस्पेस और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व निवेश देखा जा रहा है।

The post भारत अवसरों की भूमि, देश में रुचि दिखा रही दुनिया: मोदी appeared first on Naimish Today.

भारत के सुधीर ने देश के लिए दिलाया छठवां गोल्ड मेडल
भारत के सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. सुधीर ने गुरुवार 4 अगस्त की देर रात पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 134.5 पॉइंट्स के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाते हुए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीत लिया. इसके साथ ही इन गेम्स में भारत के गोल्ड मेडलों की संख्या 6 और कुल मेडल 20 तक पहुंच गए हैं.

वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा पावरलिफ्टिंग का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए. पैरा पावरलिफ्टिंग में पॉइंट्स के आधार पर विजेता तय किया जाता है, जिसमें प्रतिभागी के शरीर के वजन और उसके द्वारा उठाए गए वजन के आधार पर पॉइंट्स तय होते हैं. 87 किलो सुधीर ने अपने पहले प्रयास में ही 208 किलो वजन उठाते हुए 132 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया था. हालांकि इस दौरान उन्हें नाइजीरियाई पावरलिफ्टर से चुनौती मिल रही थी, जिसने अपने दूसरे प्रयास से सुधीर को दूसरे स्थान पर धकेल दिया था.

The post भारत के सुधीर ने देश के लिए दिलाया छठवां गोल्ड मेडल appeared first on Naimish Today.

पुलवामा में प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने बनाया निशाना, बिहार के एक श्रमिक की हुई मौत
खास ख़बर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को को आतंकियों के ग्रेनेड हमले में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं. कश्मीर जोन की पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में बाहर से आये श्रमिकों पर ग्रेनेड फेंके और इस आतंकी घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया है. इस साल की शुरुआत में आतंकियों ने गैर स्थानीय मजदूरों पर हमले बढ़ा दिया थे, लेकिन इस तरह के टारगेट हमलों में पिछले करीब दो महीने से कमी आई थी.मृतक मजदूर की पहचान बिहार के सकवा परसा निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है. घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के तौर पर हुई है. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. यह आतंकी हमला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की वर्षगांठ यानी 5 अगस्त से ठीक एक दिन पहले हुआ है. केंद्र सरकार ने 2019 में राज्य का विशेष दर्जा खत्म करते हुए अनुच्छेद 370 को हटा लिया था जिसे लेकर काफी दिनों तक घाटी में तनाव रहा था.

The post पुलवामा में प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने बनाया निशाना, बिहार के एक श्रमिक की हुई मौत appeared first on Naimish Today.

पीएम मोदी के भाई ने इस बात को लेकर किया आंदोलन
ख़ास ख़बर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन (AIFPSDF) के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने मंगलवार को संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देते हुए नारेबाजी की.प्रह्लाद ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से चली आ रहीं अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने कहा कि कॉस्ट ऑफ लिविंग बढ़ गई है. महंगाई और दुकानों को चलाने में आने वाले खर्च में वृद्धि के बीच हमारे मार्जिन में महज 20 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि करना एक कूर मजाक है.

उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से राहत देने और हमारे वित्तीय संकट को खत्म करने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि AIFPSDF बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगा, जिसमें आगे के एक्शन की रणनीति तय होगी.

The post पीएम मोदी के भाई ने इस बात को लेकर किया आंदोलन appeared first on Naimish Today.

गोला बारूद देश के लिए आर्थिक ताकत का प्रमाण: राजनाथ सिंह
दिल्ली: देश में विपक्ष सरकार को आर्थिक मुद्दों को लेकर घेर रहा है। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के पास मौजूद गोलाबारूद उसकी आर्थिक ताकत का प्रमाण हैं।आगे उन्होंने कहा कि अगर उन्नत गोला बारूद नए जमाने के युद्ध की वास्तविकता है, तो देश को इस क्षेत्र में अनुसंधान और विकास, स्वदेशी क्षमता और निर्माण क्षमता के मामले में अपना ध्यान इस बात पर केंद्रित करना चाहिए। साथ ही यह भी आंकलन करना चाहिए कि वह कहां खड़ा है। राजनाथ सिंह ने कहा, देश का आर्थिक विकास और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति उसके हथियारों व गोला-बारूद की क्षमता से स्वत: ही झलकती है।भविष्य में भी गोला बारूद निभाएंगे अहम भूमिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हमें यह याद रखना चाहिए कि भविष्य में भी, गोला-बारूद उनकी बदलती विशेषताओं के अनुसार, युद्धों में प्रमुख भूमिका निभाते रहेंगे। आधुनिक युद्धक्षेत्रों में, गोला-बारूद अपने नए अवतार में आगे बढ़ रहे हैं।

The post गोला बारूद देश के लिए आर्थिक ताकत का प्रमाण: राजनाथ सिंह appeared first on Naimish Today.

अगले 4 दिनों में किसान कराए E-KYC कंप्लीट, नहीं तो नहीं आएगी अगली किस्त
पीएम किसान: देश में कहीं सूखे जैसे हालात तो कहीं बाढ़ से किसानों की कमर टूट गई है। ऐसे में पीएम किसान की 12वीं किस्त उनके दर्द को थोड़ा कम कर सकती है।वह भी तब जब किसी भी हालत में यह अगस्त में ही जारी हो जाए, लेकिन जिन किसानों ने अबतक ई-केवाईसी पूरा नहीं कराया है, वे अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं। बता दें पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित eKYC की लास्ट डेट 31 जुलाई है।पीएम किसान (PM Kisan) की 12वीं या यूं कहें अगली किस्त का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें इस साल अप्रैल-जुलाई की किस्त केवल 10,83,69,179 किसानों के खातों में ही पहुंच पाई है। जबकि, इससे पहले वाली किस्त 11,14,85,888 किसानों के खातों में पहुंची थी। किस्त के लेट होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है मोबाइल नंबर का आधार से अपडेट नहीं होना। ऐसे में इस बार बहुत से किसानों को इस किस्त से हाथ धोना पड़ सकता है।

The post अगले 4 दिनों में किसान कराए E-KYC कंप्लीट, नहीं तो नहीं आएगी अगली किस्त appeared first on Naimish Today.

इस खास संदेश के साथ चीन के राष्ट्रपति ने दी द्रोपदी मुर्मू को बधाई, भारत और चीन सीमा विवाद पर भी कहीं ये बात
अंतरराष्ट्रीय: द्रौपदी मुर्मु ने देश के 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली। देश की सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी राष्ट्रपति को कई प्रख्यात विदेशी नेताओं ने शुभकामनाएं भेजी हैं।इनमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शामिल हैं। राष्ट्रपति जिनपिंग का बधाई संदेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से उन्होंने भारत को कुछ विशेष संदेश भेजने की कोशिश की है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि वह भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मिलकर वह दोनों देशों के बीच आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, राजनीतिक सहयोग को गहरा करने, रिश्ते की मुश्किलों को ठीक से सुलझाने और रिश्ते को सही रास्ते पर ले जाने की कोशिश करेंगे।राष्ट्रपति शी ने यह भी कहा कि एक स्वस्थ और स्थिर भारत-चीन संबंध न केवल इन दोनों देशों के लोगों के हित में होगा, बल्कि यह क्षेत्र और दुनिया में शांति, स्थिरता और विकास के लिए भी आवश्यक है। भारत और चीन के बीच मौजूदा संबंधों को देखते हुए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश माना जा सकता है।

The post इस खास संदेश के साथ चीन के राष्ट्रपति ने दी द्रोपदी मुर्मू को बधाई, भारत और चीन सीमा विवाद पर भी कहीं ये बात appeared first on Naimish Today.

रणवीर सिंह की इस फोटो को लेकर मुंबई पुलिस तक पहुंची शिकायत
बॉलीवुड: फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह पेपर मैगजीन के लिए अपने लेटेस्ट न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं. उनके इस फोटोशूट को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है.वहीं अब सूचना मिल रही है कि मुंबई पुलिस को अभिनेता के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के लिए शिकायत मिली है. इससे रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

बता दें कि जब से फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की पेपर मैगजीन के साथ उनके न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें ऑनलाइन साझा की गईं, तब से वह चर्चा का विषय बन गए हैं. उनकी न्यूड तस्वीरें वायरल हो गईं है. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक तहफ जहां रणवीर सिंह के फैंस इन फोटोशूट से मदहोश हुए जा रहे हैं तो वहीं देश में कई सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं.वहीं अब खबर और सामने आई है कि रणवीर की लेटेस्ट तस्वीरों ने उन्हें मुश्किलों में डाल दिया है. अभिनेता के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मुंबई पुलिस को शिकायत मिली है. पुलिस को मिली शिकायत में रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

The post रणवीर सिंह की इस फोटो को लेकर मुंबई पुलिस तक पहुंची शिकायत appeared first on Naimish Today.

अब विदेश में भी गूंजेगा का बम बम भोले, यहां विराजमान होंगे 25 किलो के काशी विश्वनाथ
वाराणसी: महादेव का प्रिय सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरू है. श्रद्धालु भगवान महादेव की भक्ति के नशे में डूबे हुए हैं, गली, चौराहों, सड़कों पर हर हर महादेव का नारा गुंजायमान हो रहा है.इस दौरान भगवान शिव की नगरी काशी में भी भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है. सावन के इस पवित्र महीने में बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए जहां लाखों की संख्या में शिवभक्त विश्वनाथ धाम में पहुंच रहे हैं तो वहीं अब लंदन में रहने वाले भोले भक्तो को उनके ही शहर में बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन मिलेगा.

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर लंदन में भी बाबा श्री काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाया गया है, इस मंदिर में दो दिनों के बाद काशी से शिवलिंग ले जाकर स्थापित किया जाएगा. लंदन में शिवलिंग की स्थापना से पहले धर्म की नगरी काशी में तीन दिन तक 108 ब्राह्मणों की मौजूदगी में नाट्यकोटी समुदाय के लोगों ने विशेष अनुष्ठान किया है.

The post अब विदेश में भी गूंजेगा का बम बम भोले, यहां विराजमान होंगे 25 किलो के काशी विश्वनाथ appeared first on Naimish Today.