आगरा Archives - Naimish Today

तीस जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती
तीस जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल कर चुके हैं 125 से अधिक गांवों का दौरा

विष्णु सिकरवार/नैमिष टुडे

आगरा।  केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर में पत्रकार वार्ता में तीस जून को मॉडल ग्राउंड एत्मादपुर में होने वाली 301वीं मातेश्वरी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2026 को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में प्रातः स्मरणीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान ही एत्मादपुर में ही लोकमाता की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे वहीं प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणड़बीस करेंगे। इस समारोह में महाराष्ट्र विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इस जयंती समारोह में देश भर के पाल बघेल धनगर समाज के सांसद विधायक, पूर्व सांसद पूर्व विधायकों के साथ ही सामाजिक हस्तियां शिरकत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लोकमाता ने केवल पाल बघेल धनगर समाज के लिए ही सेवाभाव नहीं रखा बल्कि उन्होंने सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने होल्कर साम्राज्य से बाहर हजारों शिव मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, जिनमें काशी विश्वनाथ सहित ज्योतिर्लिंग भी शामिल हैं। लोकमाता के व्यक्तित्व और कृतित्व से सर्वसमाज के लोग परिचित हों, इसके लिए वे हर साल लोकमाता की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम करते आए हैं, पिछले साल आगरा के जीआईसी मैदान पर उन्होंने सामाजिक बंधुओं के सहयोग से एक सफल कार्यक्रम किया था उस कार्यक्रम में पचास हजार से अधिक लोगों की भीड़ पहुंची थी, कार्यक्रम में भारत के तत्कालीन महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यूपी के सीएम योगी आदित्नाथ, हरियाणा के महामिहम राज्यपाल वंडारु दत्रात्रेय महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे समेत पाल बघेल धनगर समाज के सांसदों और विधायकों ने शिरकत की थी, उसी कार्यक्रम की तर्ज पर एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें व्यस्तता के चलते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंह का कार्यक्रम उनके 28 जून को आगरा आगमन पर निर्धारित होगा। अब इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फणड़नवीस लोकमाता की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे, वहीं महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ ही पाल बघेल धनगर समाज के देशभर के सांसदों विधायकों और सामाजिक नेताओं को उन्होंने आमंत्रित किया है।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने और उनके परिजनों ने एत्मादपुर, टूंडला और जलेसर विधानसभा के साथ ही आगरा और फिरोजाबाद जिले के सवा सौ से अधिक गांवों का दौरा कर सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया है। लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बस, ट्रैक्टर और अपने निजी वाहनों से पहुंचेंगे। पांडाल में 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है, भीषण गर्मी के मौसम में आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए दो जर्मन हैंगर का पांडाल बनाया गया है, जिसमें शीतलता प्रदान करने के लिए पंखे और बड़े वाटर कूलर लगाए गए हैं, लोगों के बैठन से लेकर उनके पेजयल का भी विशेष ख्याल रखा गया है।

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ये कार्यक्रम राजनीतिक नहीं, सामाजिक है इसमें हर दल के नेताओं समर्थकों को भी आमंत्रित किया गया है। आगरा के सभी जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं निजी तौर पर की गयीं हैं शासन और सत्ता का सहयोग उन्होंने पहले कार्यक्रम में भी नहीं लिया था इस बार भी उन्होंने इस भव्य समारोह के प्रचार प्रसार से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं खुद की हैं।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रुप से दिगम्बर सिंह धाकरे,गौरव शर्मा,नवीन गौतम,रोहित कत्याल,ब्रज मोहन धनगर,हरिओम बघेल,स्वदेश बघेल,दीपक बघेल, राकेश बघेल,विजय बघेल , डी पी सिंह फौजी आदि उपस्थित रहे।

The post तीस जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती appeared first on Naimish Today.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा द्वारा प्री डॉक्टर्स डे सीएमई एवं डॉक्टर्स डे कल्चरल नाइट का पोस्टर विमोचन एवं प्रेस वार्ता आयोजित
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा द्वारा प्री डॉक्टर्स डे सीएमई एवं डॉक्टर्स डे कल्चरल नाइट का पोस्टर विमोचन एवं प्रेस वार्ता आयोजित

विष्णु सिकरवार/नैमिष टुडे

आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन, आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, वैज्ञानिक सचिव डॉ. दीप्ति माला एवं कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने आगामी दो प्रमुख आयोजनों—28 जून को आयोजित होने वाली प्री डॉक्टर डे सीएमई तथा एक जुलाई डॉक्टर डे की विस्तृत जानकारी मीडिया से साझा की एवं दोनों कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन किया।

डॉ. पंकज नगायच का उद्देश्य केवल चिकित्सकों का संगठन नहीं, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना भी है। ये दोनों कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा और आपसी सौहार्द को नई दिशा देंगे।

डॉ. रजनीश मिश्रा ने प्री डॉक्टर डे में आधुनिक चिकित्सा के महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा होगी, जबकि डॉक्टर डे चिकित्सकों एवं उनके परिवारों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर बनेगी।

डॉ. सीमा सिंह ने बताया

इन आयोजनों में ज्ञान, संस्कृति और सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा। हम सभी चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का अनुरोध करते हैं।

डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल

ने बताया इस वर्ष की सीएमई का वैज्ञानिक कार्यक्रम नवीनतम चिकित्सा प्रगति एवं व्यावहारिक क्लीनिकल विषयों पर केंद्रित है, जिससे प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया सदैव उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है और सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के समर्थन से यह आयोजन सफल होगा।

The post इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा द्वारा प्री डॉक्टर्स डे सीएमई एवं डॉक्टर्स डे कल्चरल नाइट का पोस्टर विमोचन एवं प्रेस वार्ता आयोजित appeared first on Naimish Today.

आज से पोलियो अभियान होगा शुरू- सीएमओ ने जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

– आज रविवार को बूथ पर पिलाएं अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा

विष्णु सिकरवार

आगरा। जनपद पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को आवास विकास स्थित नगर निगम जोनल कार्यालय से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने किया। इसके उपरांत सेंट्रल पार्क में गोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें अधिकारियों ने पोलियो उन्मूलन में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने दो बूंद जिंदगी की, हर बच्चा, हर बार– पोलियो की दवा हर बार जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से आमजन को 28 जून से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान में अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए प्रेरित किया।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 27 मार्च 2014 को ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के मरीज पाए जाते हैं। ऐसे में भारत में भी पुनः पोलियो संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इसलिए देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। सभी जनपदवासियों से अपील है कि 28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और अपने शून्य से पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान 6.84 लाख शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। 28 जून (रविवार) को 3588 बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जो बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की 1761 टीमें 29 जून से तीन जुलाई (सोमवार से शुक्रवार) तक घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।

डिप्टी सीएमओ (आरसीएच) डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2026 में पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तीन-तीन पोलियो के केस हैं। ऐसे में भारत में ऐसी स्थिति न हो इसलिए एहतियातन भारत के भी हर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो से पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना अनिवार्य है। इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को रविवार को बूथ पर ही पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।

रैली के दौरान डॉ. उपेंद्र कुमार (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी), डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति (नोडल आरसीएच), डॉ. ऋषि गोपाल (नोडल एनयूएचएम), नितिन खन्ना (कार्यक्रम अधिकारी, जेएसआई), डीपीएम कुलदीप भारद्वाज, नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी तथा एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

The post  appeared first on Naimish Today.

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में पीडब्ल्यूडी विभाग के पुराने कार्यों व नवीन कार्य योजना तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में पीडब्ल्यूडी विभाग के पुराने कार्यों व नवीन कार्य योजना तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

जल जीवन मिशन या अन्य कार्यों हेतु रोड कटिंग का गुणवत्तापूर्ण हो रीस्टोर सड़क व अन्य निर्माण कार्यों में हर हाल में क्वालिटी पर दें विशेष जोर, गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित इंजीनियर व कांट्रेक्टर की जवाबदेही तय कर, एफआईआर कराएं दर्ज

पड़ौसी राज्यों से अवैध खनन के आवागमन व निराश्रित जानवरों की समस्या पर हो प्रभावी कार्यवाही, ऐसे बड़े,भारी वाहन, ट्रक,डंपर जो ग्रामीण सड़कों को पहुंचा रहे हैं क्षति, उन्हीं से क्षतिपूर्ति करें वसूल

विष्णु सिकरवार/नैमिष टुडे

आगरा। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर,खेरिया एयरपोर्ट पर जनपद के मा. जनप्रतिनिधिगण तथा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रशांत पौनिया,भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता संगठन के पदाधिकारियों, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

तत्पश्चात मा. मुख्यमंत्री मंडलायुक्त सभागार पहुंचे जहां मा.मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल,जनपद प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी,जयवीर सिंह, चौ.लक्ष्मी नारायण,योगेंद्र उपाध्याय, श्रीमती बेबीरानी मौर्य, ब्रजेश सिंह,सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया,विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, डॉ.धर्मपाल सिंह, श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबूलाल छोटेलाल वर्मा मा.विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे व आगरा मंडल के विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर आदि की गरिमामई उपस्थिति में लोकनिर्माण विभाग के पुराने कार्यों तथा प्रस्तावित पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना एवं जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

मा.मुख्यमंत्री ने बैठक में सर्वप्रथम लोकनिर्माण विभाग के पुराने कार्यों तथा प्रस्तावित कार्ययोजना की मंडल से विधानसभावार प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गई,जिसमें बताया गया कि ई – विश्वकर्मा -2.0 पोर्टल पर मंडल के सभी मा.जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर कार्ययोजना की फीडिंग की गई है, जनपद आगरा में नवीन सड़क निर्माण, सुदृढ़ीकरण, चौडीकरण, सेतु, हेलीपेड,रोड सेफ्टी, भवन निर्माण,इत्यादि के कुल 495 कार्यों,1138.195 किमी सड़क लंबाई,279198.27 लाख की कार्य योजना प्रस्तावित की गई है। मा. मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी विधानसभा से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की अतिशीघ्र प्राथमिकता तय करने, प्रस्ताव में कोई संशोधन, सुझाव देना चाहते हैं तो तत्काल उपलब्ध कराने, जिससे कि उक्त कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि अवमुक्त की जा सके। मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि धनराशि अवमुक्त कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराएं, प्रभावी मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य पूर्ण हो।

बैठक में मा. मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा के विकास कार्यों की समीक्षा की जिसमें मा.सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी आदि की आ रही अड़चन को गंभीरता से लिया, उन्होंने सभी विकास कार्यों यथा एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि अक्टूबर तक कार्य पूर्ण होगा, रनवे विस्तारीकरण में कुछ पेड़ों को हटाया जाना है सुप्रीम कोर्ट से अनुमति शेष है,इसी प्रकार विभिन्न सेतु निर्माण,सड़क चौड़ीकरण,आदि में भी पेड़ों को हटाया जाना है, मा. मुख्यमंत्री ने मा.सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी अड़चनों को दूर करने हेतु प्रभावी पैरवी करने,सीनियर,अनुभवी अधिवक्ताओं का पैनल बना कर प्रभावी अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को अवरुद्ध न होने दें। जहां सड़क निर्माण में पुराने पेड़ आ रहे हैं उस जमीन को छोड़कर सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करें।

बैठक में पडौसी राज्यों से अवैध खनन व छुट्टा पशुओं की समस्या पर निर्देश दिए कि किस भी स्थिति में अवैध खनन न हो मॉनिटरिंग कर तथा प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा छुट्टा पशुओं पर पड़ौसी राज्यों मध्यप्रदेश व राजस्थान के प्रशासन से समन्वय कर कार्यवाही करें जनपद के किसानों को कोई फसल क्षति न हो।

बैठक में मा.मुख्यमंत्री ने हेवी डंपर, ट्रकों द्वारा ग्रामीण रास्तों से आवागमन पर निर्देशित किया कि ग्रामीण सड़कों को हैवी डंपरों के आवागमन के लिए नहीं बनाया जाता उनके चलने से समय से पहले सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है,ग्रामीणों को असुविधा होती है, मुख्यमंत्री महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगे तथा सड़क क्षतिपूर्ति की उनसे बसूली भी की जाएं।

मा. मुख्यमंत्री ने आगरा मेट्रो के द्वितीय चरण के विस्तार व एयरपोर्ट निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करने, सीएम ग्रिड योजना अंतर्गत कार्यों को उच्च गुणवत्ता से पूर्ण कराने, विभिन्न नवीन सड़क निर्माण, चौडीकरण,सुदृढ़ीकरण,जल जीवन मिशन, अमृत योजना,सीवर, सड़क निर्माण अन्य कार्यों हेतु की जा रही रोड कटिंग का गुणवत्तापूर्ण रीस्टोर सड़क व अन्य निर्माण कार्यों में हर हाल में क्वालिटी पर विशेष जोर दें गुणवत्ता को खराब करने की किसी को छूट नहीं दी जा सकती, गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के इंजीनियर व कांट्रेक्टर की जवाबदेही तय कर, एफआईआर दर्ज कराएं संबंधित को जेल भेजें।

मा.मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगरा अब मेट्रो शहर है, पानी, सड़क,सीवर, सौंदर्यीकरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण तथा मेट्रो सिटी के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

बैठक में शहर में भारी ट्रैफिक को कम करने हेतु बाई पास दयाल बाग से खंदौली को जोड़ने हेतु यमुना पर पुल, एत्मादपुर बाईपास, ग्वालियर रोड पर जलभराव, विभिन्न धार्मिक स्थलों के संपर्क मार्ग, विभिन्न सेतु व सड़क निर्माण आदि की समस्या को जनप्रतिनिधियों द्वारा रखा गया, मा. मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों के प्रस्तावों को कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।

बैठक में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की खराब हालत पर स्पष्ट निर्देश दिए कि परिक्रमामार्ग को उच्च प्राथमिकता पर परिक्रमा मार्ग का तकनीकी का प्रयोग करते हुए सड़क निर्माण हो जिससे कि परिक्रमार्थियों के पैरों में छाले न पड़ें उन्हें असुविधा न हो।

बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप,जिलाधिकारी मनीष बंसल, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती एम अरुणमोली, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, नगरायुक्त संतोष कुमार वैश्य सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

The post मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में पीडब्ल्यूडी विभाग के पुराने कार्यों व नवीन कार्य योजना तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई संपन्न appeared first on Naimish Today.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने उठाए आगरा-जलेसर मार्ग व पुल निर्माण के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने उठाए आगरा-जलेसर मार्ग व पुल निर्माण के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

विष्णु सिकरवार

आगरा। रविवार को मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों तथा प्रस्तावित कार्ययोजना की विधानसभावार समीक्षा की गई।

बैठक में एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने पुरजोर तरीके से आगरा-जलेसर मार्ग की खस्ता हालत का मुद्दा मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से बजट स्वीकृत है, लेकिन पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया मा. सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण कार्य रुका हुआ है। विधायक ने अतिशीघ्र आगरा-जलेसर मार्ग निर्माण की मांग रखते हुए कहा कि उक्त मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं से लोगों की जान जा रही है और क्षेत्रवासियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मा. मुख्यमंत्री ने आगरा-जलेसर मार्ग निर्माण में आ रही अड़चन को शीघ्र दूर करने तथा प्रभावी पैरवी कर कार्य प्रारंभ कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

विधायक धर्मपाल सिंह ने दयालबाग से खंदौली बाईपास निर्माण हेतु अति शीघ्र यमुना नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि अभी अस्थाई पुल से रोजाना 15 से 16 हजार वाहन गुजर रहे हैं। उक्त सेतु निर्माण से आगरा शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त विधायक ने एत्मादपुर बाईपास निर्माण तथा एत्मादपुर में इंडस्ट्रियल क्लस्टर की स्थापना की भी मांग रखी। मा. मुख्यमंत्री ने उक्त सभी कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने हेतु संबंधित विभागों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।

The post मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने उठाए आगरा-जलेसर मार्ग व पुल निर्माण के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश appeared first on Naimish Today.

भारतीय किसान यूनियन ‘भानु’ के अजय कुमार शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त, हर्ष व्यक्त
भारतीय किसान यूनियन ‘भानु’ के अजय कुमार शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त, हर्ष व्यक्त

विष्णु सिकरवार/नैमिष टुडे

आगरा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह की संस्तुति पर आगरा, बल्केश्वर निवासी अजय कुमार शर्मा को ‘राष्ट्रीय संगठन मंत्री’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति से उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और किसान वर्ग में भारी हर्ष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन ‘भानु’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह रविवार को आगरा आए थे जिनका पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन मंजीत मोटर्स बल्केश्वर में किया गया था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई।

नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार शर्मा की इस नियुक्ति को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आशा की जा रही है कि उनके राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने से संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर किसानों और मजदूरों की समस्याओं को पूरी ऊर्जा के साथ और मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी गई और संगठन के विस्तार को लेकर रूपरेखा तय की गई। अजय कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की भलाई और उनके अधिकारों की लड़ाई हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। यह नियुक्ति भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संगठनात्मक ढांचे को विस्तारित करने के उद्देश्य से की गई है, जिससे देश भर के किसानों की आवाज को एक नई ताकत मिल सके। उनके राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त होने पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा पवन समाधियां, मंजीत सिंह, भाजपा नेत्री ममता शर्मा संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

The post भारतीय किसान यूनियन ‘भानु’ के अजय कुमार शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त, हर्ष व्यक्त appeared first on Naimish Today.

सीएमओ ने निष्ठा और अक्षत को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया
सीएमओ ने निष्ठा और अक्षत को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया

पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं- सीएमओ

विष्णु सिकरवार

आगरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जीवनीमंडी पर तीन वर्षीय निष्ठा और एक वर्षीय अक्षत को पोलियो की खुराक पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमओ ने जनपद के सभी अभिभावकों से 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।

सीएमओ ने कहा कि भारत ने मिथकों और भ्रांतियों को तोड़कर देश को पोलियो मुक्त बना दिया है। लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो का पूरी तरह उन्मूलन नहीं हो सका है। चूंकि इन देशों में पोलियो का वायरस मौजूद है, इसलिए एहतियात के तौर पर भारत के शून्य से पांच साल तक के हर बच्चे को पोलियो से पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित करना अनिवार्य है। इसलिए हर अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलवाए। उन्होंने बताया कि 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में रविवार को आयोजित बूथ दिवस पर 2703 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि पोलियो का टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल है । पल्स पोलियो का ड्रॉप जन्म के समय ही दिया जाता है। इसके अलावा छह, दस और चौदह सप्ताह पर भी यह ड्रॉप पिलाया जाता है। इसकी बूस्टर खुराक सोलह से चौबीस महीने की आयु में भी दी जाती है। पल्स पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जीवनीमंडी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि बूथ दिवस के शुभारंभ के दौरान सीएमओ ने वैक्सीन के रखरखाव की भी जानकारी ली।

The post सीएमओ ने निष्ठा और अक्षत को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया appeared first on Naimish Today.

संभागीय परिवहन विभाग और परिवहन निगम द्वारा शासन के निर्देश पर संयुक्त रूप से चलाया गया विशेष अभियान
संभागीय परिवहन विभाग और परिवहन निगम द्वारा शासन के निर्देश पर संयुक्त रूप से चलाया गया विशेष अभियान

अनाधिकृत पाई गईं 39 बसों में 15 को सीज़ तथा 24 का किया चालान

विष्णु सिकरवार/नैमिष टुडे

आगरा। बुधवार को अखिल भारतीय पर्यटक परमिट (AITP) से आच्छादित बसों द्वारा नियम विरुद्ध संचालन, विशेषकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीटवार बुकिंग कराकर स्टेज कैरिज के रूप में यात्रियों का परिवहन किए जाने के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन एवं चेकिंग अभियान यमुना एक्सप्रेस-वे एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलाया गया।

परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की छः टीमों द्वारा आरटीओ(प्रवर्तन) अखिलेश द्विवेदी और क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में एआरटीओ आलोक कुमार, एआरटीओ विनय कुमार, एआरटीओ अजय कुमार गुप्ता, पीटीओ आभा त्रिपाठी, विकास अस्थाना व विजय किशोर आनन्द द्वारा एआरएम के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया अभियान।

अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि पर्यटक परमिट प्राप्त वाहन अपने परमिट की निर्धारित शर्तों एवं मोटरयान अधिनियम/नियमों के अनुरूप ही संचालित हों तथा ऐसे वाहनों द्वारा अवैध रूप से स्टेज कैरिज सेवा का संचालन न किया जाए।

अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों द्वारा जनपद आगरा के विभिन्न प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा यात्री वाहनों के आवागमन वाले क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान बसों के परमिट, पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, कर भुगतान, चालक के लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।

जांच के दौरान यह भी देखा गया कि अखिल भारतीय पर्यटक परमिट (AITP) से संचालित बसों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीटवार टिकट जारी कर यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक नियमित यात्री सेवा की भांति परिवहन तो नहीं किया जा रहा है। ऐसे मामलों में जहां परमिट की शर्तों का उल्लंघन पाया गया, वहां नियमानुसार चालान एवं अन्य प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई।

अनधिकृत पाई गईं 39 बसों में 15 को सीज़ तथा 24 का चालान किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा वाहन संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों का संचालन केवल स्वीकृत परमिट की शर्तों के अनुसार ही करें।

परमिट के विपरीत संचालन, यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित नियमों की अनदेखी अथवा अवैध परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा, सुगम एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान समय-समय पर निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

जनपद आगरा में परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

The post संभागीय परिवहन विभाग और परिवहन निगम द्वारा शासन के निर्देश पर संयुक्त रूप से चलाया गया विशेष अभियान appeared first on Naimish Today.

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसाः टायर फटते ही डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में गाड़ी से भिड़ी कार, तीन की मौत, आठ घायल
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसाः टायर फटते ही डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में गाड़ी से भिड़ी कार, तीन की मौत, आठ घायल

विष्णु सिकरवार

आगरा। आगरा-ग्वालियर रोड पर थाना सैंया क्षेत्र के सिकंदरपुर के निकट (कुनाल कॊलेज के पास) बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि आगरा की ओर से तेज रफ्तार से जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। यह हादसा सुबह साढ़े सात बजे हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों कारों के चालक समेत एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही थाना सैंया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों के नाम रिंकू (35 वर्ष) निवासी तसीमा-धौलपुर, विवेक (30 वर्ष) और मीना (55 वर्ष) निवासी दतिया (एमपी) बताये गये हैं जबकि घायलों में सुमित (18), साहिल (19), मनमोहन (21), राहुल (23), जितेंद्र (22), रोहित (20), अभिषेक (23 साल) (सभी निवासी तसीमा, धौलपुर) हैं। इसके अलावा राखी (38), शिव (18), मनी (छह), राघव (तीन), सुमित (35) निवासी दतिया (मध्य प्रदेश) भी घायलों में शामिल हैं।

बताया गया है कि धौलपुर की ओर से आगरा की ओर आ रही कार में सात लोग सवार थे जो आगरा में कोई परीक्षा देने आ रहे थे। दूसरी ओर आगरा से धौलपुर की ओर जा रही कार में दो व्यक्ति, महिलाएं व बच्चे सवार थे।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे के अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक आगरा-ग्वालियर रोड पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सामान्य कराया।

The post आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसाः टायर फटते ही डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में गाड़ी से भिड़ी कार, तीन की मौत, आठ घायल appeared first on Naimish Today.

भाजपा नेता अशोक शर्मा के इकलौते बेटे के असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर
भाजपा नेता अशोक शर्मा के इकलौते बेटे के असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर

विष्णु सिकरवार

आगरा। जिले के प्रमुख समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी सीता नगर मंडल के पूर्व जिला महामंत्री, पीली कोठी सीता नगर, रामबाग, आगरा निवासी भाजपा नेता पं. अशोक शर्मा के इकलौते पुत्र और समाजसेवी, ब्राह्मण नेता, किसान यूनियन (स्वतंत्रत) एवं जिला कांग्रेस कमेटी, आगरा के जिला मीडिया प्रभारी, पं. पवन शर्मा के प्रिय भांजे हर्ष शर्मा का दुखद एवं असामायिक निधन विगत दिनांक 7 जून, 2026 को हो गया है। शोक संतप्त परिजनों ने बताया कि हर्ष चार बहनों के बीच अकेला पुत्र था और अशोक शर्मा के छोटे भाई भारत शर्मा के भी कोई पुत्र नहीं है उनकी भी तीन बेटियां हैं। हर्ष के जाने के बाद परिवार में मातम छा गया है। हर्ष एक सीधा और संस्कारी थे। हर्ष का निधन सिकंदरा रोड पर स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ था। परिजनों ने बताया कि हर्ष के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था, जिसके कारण हर्ष का निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर मिली काफी संख्या में लोग अस्पताल और घर पर पहुंचे हर्ष का अंतिम संस्कार रात को ही कर दिया गया था। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हर्ष के मामा पंडित पवन शर्मा ने बताया कि हर्ष की आत्म की शांति हेतु एक शोक सभा सोमवार को रखी गई थी जिसमें जिले के सभी पार्टियों के नेता, बाह्मण संगठनों के पदाधिकारीयों, समाज सेवियों, गणमान्य नागरिकों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ऐसे हृदय विदारक घटना से दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए अभी भी श्री शर्मा के घर पर तांता लगा हुआ है। मामा पंडित पवन शर्मा ने बताया है कि अशोक शर्मा के निवास पर शोक सभा तेरहवीं तक चलेगी।

The post भाजपा नेता अशोक शर्मा के इकलौते बेटे के असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर appeared first on Naimish Today.