राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ० दयाशंकर मिश्र दयालु जी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ० दयाशंकर मिश्र दयालु जी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा

 

समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक पद्धति से चिकित्सा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। रविवार को डॉ० एम० एस० आलम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि डॉ० दयाशंकर मिश्र दयालु जी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डा० एम०एस०आलम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आगरा एवं डा० प्रभात कुमार कुलश्रेष्ठ जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी आगरा एवं डा० सौम्या शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (आयुष), डा० योगेश कुमार चिकित्साधिकारी, दोनों विभागों के समस्त चिकित्साधिकारी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। तदुपरान्त मा० मंत्री द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आयुर्वेद/यूनानी / होम्योपैथिक पद्धति से चिकित्सा सम्बन्धी दिशा निर्देश दिये गये एवं जनमानस को जागरूक करने हेतु आयुर्वेद/यूनानी / होम्योपैथिक विधा से हर माह कैम्प के आयोजन करने के निर्देश दिये गयें। ताकि उपरोक्त चिकित्सा पद्धति ग्रामीण / शहरी क्षेत्रों में रोगियों को आरोग्यता प्राप्त हो सके।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें