
मुख्य विकास अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में सोमवार को आधार अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आहूत की गई
विष्णु सिकरवार
आगरा। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में निर्देश दिये गये कि आधार भुवन पोर्टल के माध्यम से अपने क्षेत्र का पोस्टल पिन कोड अंकित करने पर नजदीकी आधार सेवा केन्द्र का पता लगाकर आधार सम्बन्धी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है, इसका प्रचार प्रसार कराया जाए।
भारतीय विशिष्ट प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा नामित समिति के सदस्य द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि यू०आई०डी०ए०आई० के द्वारा बनाई गयी आधार एप तकनीक से व्यक्ति स्वंय घर बैठे अपना मोबाइल नम्बर , पता एवं ईमेल आई०डी० स्वय एवं परिवार सहित अपडेट कर सकता है।
बैठक में समस्त आधार केन्द्र संचालकों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी आधार सेवा केन्द्रों पर आधार सुविधा शुल्क की सूची चस्पा करने के निर्देश दिये गये।
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रपत्र लाने वाले आवेदकों को चिन्हित कर कि वह उक्त फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रपत्र कहा से बनवा रहे है उनका पता करते हुए ऐसे फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
आधार का कार्य करने वाले समस्त बैंक, सी०एस०सी० सेन्टर, इंडिया पोस्ट, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक इत्यादि को आधार किट सक्रिय कराकर सुचारू रूप से कार्य करने के निर्देश दिये गये।