
लोधी एकता का संदेश देगी अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा
आगामी 16 अगस्त को अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
विष्णु सिकरवार
आगरा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी कल्याण समिति के तत्वाधान में अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर आगामी 16 अगस्त को फतेहपुर सीकरी में निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं।
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि पूरन लाल लोधी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा व विशिष्ट अतिथि आनंद लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा व निहाल सिंह भोले होंगे।
शोभायात्रा का प्रारंभ देवी मंदिर सीकरी चार हिस्सा से प्रारंभ होकर फतेहपुर रिसॉर्ट्स तेहरा रावत पर समापन होगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अगामी 16 अगस्त को निकाली जाने वाली शोभायात्रा को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में समिति द्वारा आगरा जनपद में गांव गांव जाकर आमंत्रण बाँट कर शोभायात्रा में लोगों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। समिति ने सर्व समाज के बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित होकर वीरांगना अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि दें।
प्रमुख रूप से खड़ग सिंह प्रधान, चन्द्रभान सिंह प्रधान,टुंडाराम लोधी,महावीर लोधी प्रधान,चंद्रशेखर प्रधान,कैलाशी राम,दरियाब सिंह लोधी,डॉ. किशन सिंह,नाहर सिंह फ़ौजी,भगीरथ भगत जी,साहब सिंह,खेमा लोधी,प्रेम सिंह मास्टर,मिथुन लोधी, कालू राजपूत,अशोक लोधी सभासद,पुष्पेंद्र लोधी,मनीष लोधी, विशाल राजपूत आदि रहे।