किसी भी दिन बज सकता है नगर निकाय चुनाव का विगुल , तैयारियों में जुटा प्रशासन

*किसी भी दिन बज सकता है नगर निकाय चुनाव का विगुल , तैयारियों में जुटा प्रशासन*

 

जौनपुर/ अरुण कुमार दूबे

नगर निकाय चुनाव का विगुल किसी भी दिन बज सकता है जिसे देखते हुए सरकारी अमला तैयारियों में जुट गया है। आज राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2022 के सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी। वीडियों कान्फ्रेसिंग में अवगत कराया गया कि प्रत्येक मतदान स्थल पर बी0एल0ओ0 की तैनाती जनपद में 03 नगर पालिका परिषद एवं 09 नगर पंचायते हैं। जनपद की समस्त 12 निकायों में कुल 455 मतदान स्थल है जिस पर बी0एल0ओ0 की नियुक्ति कर दी गयी है। बी0एल0ओ0 द्वारा अब तक किये गये कार्यो की समीक्षा के अन्तर्गत आयोग के निर्देशानुसार 8 से 10 मतदान स्थलो पर सुपरवाइजर की नियुक्ति की गयी है। जनपद में कुल 455 बी0एल0ओ0 है जिसके लिए कुल 59 सुपरवाइजर एवं 16 सेक्टर आफिसर की नियुक्ति की गयी है, जिनके द्वारा प्रतिदिन बी0एल0ओ0 की कार्यो की समीक्षा की जा रही है। बी0एल0ओ0 द्वारा अब तक किये गये गणना एवं सर्वे कार्य की प्रगति के अन्तर्गत बी0एल0ओ0 द्वारा 05 अक्टूबर 2022 से घर-घर जाकर गणना एवं सर्वे कार्य किया जा रहा है, जो लगभग पूर्ण हो गया है। जनपद में अब तक समस्त निकायो की सूचना के आधार पर कुल 62192 परिवर्धन, कुल 1851 संशोधन एवं कुल 30664 विलोपन होना है।

 

निकायवार बी0एल0ओ0 द्वारा किये गये सर्वे कार्य के अन्तर्गत तहसील सदर में जौनपुर के घरों में सर्वे 32888, परिवर्धन 38596, संशोधन 242 एवं विलोपन 23198 है। जफराबाद में सर्वे 892, परिवर्धन 1210, विलोपन 719, कचगॉव में सर्वे 816, परिवर्धन 993, विलोपन 775, गौराबादशाहपुर में सर्वे 1112 घरों में, परिवर्धन 1461, विलोपन 798 में किया गया। इसीप्रकार तहसील शाहगंज में 4221 घरों में सर्वे, 4439 परिवर्धन, 183 संशोधन, 803 विलोपन, खेतासराय में 1855 सर्वे, 2747 परिवर्धन, 293 संशोधन, 680 विलोपन, तहसील मछलीशहर के मुंगराबादशाहपुर में 1648 सर्वे, 2373 परिवर्धन, 158 संशोधन, 397 विलोपन, मछलीशहर में 1734 सर्वे, 2335 परिवर्धन, 257 संशोधन, 1370 विलोपन, तहसील मड़ियाहॅू में 1630 सर्वे, 2381 परिवर्धन, 158 संशोधन, 706 विलोपन, रामपुर में सर्वे 751, परिवर्धन 2378, संशोधन 58, विलोपन 434, तहसील केराकत में सर्वे 542, परिवर्धन 651, संशोधन 212, विलोपन 215, तहसील बदलापुर में 1706 सर्वे, परिवर्धन 2628, संशोधन 290 एवं विलोपन 569 कुल 12 निकाय के द्वारा 49795 घरों में सर्वे किये गये, 62192 परिवर्धन, 1851 संशोधन, विलोपन 30664 किये गये।

उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में 09 नगर पंचायत एवं 03 नगर पालिका परिषद है। कुल वार्डो की संख्या-208, कुल मतदान केन्द्र – 154, कुल मतदान स्थल- 455, कुल बी0एल0ओ0- 455, कुल पर्यवेक्षक- 58, कुल सेक्टर आफिसर- 16, कुल मतदाता- 357264, नयी निकाय- गौराबादशाहपुर, रामपुर एवं कचगॉव, विस्तारित निकाय- नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर है।

राज्य निर्वाचक आयुक्त द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2022 में जनपद जौनपुर द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रामप्रकाश एवं समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरीय निकाय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: