
पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर करली जीवन लीला समाप्त
आगरा। ताजनगरी आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में पति-पत्नी में हुए आपसी विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। कई दिन बाद वह मायके से वापिस नहीं आई जिस पर पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्म हत्या की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरेंडा के मजरा घड़ी मोरा का है। 28 वर्षीय सतीश बंजारा पुत्र मेघ सिंह के आत्मदाह की सूचना पर सनसनी फैल गई। जानकारी पर एसआई छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को पंखे से नीचे उतारकर कानूनी विधिक कार्रवाई करते पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने बताया है कि मृतक सतीश का अपनी पत्नी रीना से दस पन्द्रह दिन पहले ग्रह क्लेश को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी रीना दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके जहांगीरपुर, भरतपुर राजस्थान चली गई। कई दिनों के इंतजार के बाद करवाचौथ पर भी वापिस नहीं लौटी। जिसके वियोग में उसने आत्मदाह कर लिया।
थाना पुलिस ने बताया है कि सतीश ने रात्रि में कमरे के गेट को अंदर से बंद करके ही पंखे से लटकर आत्म हत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर तक उसके घर से किसी प्रकार की कोई हलचल नही होने पर आस पास ले पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।