मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, कार्यवाही न होने पर महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार 

मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, कार्यवाही न होने पर महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार

थाने में शिकायत के बावजूद भी सुनवाई न होने का आरोप

मिश्रित सीतापुर । तहसील मिश्रित क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासिनी दीपांशी पुत्री टीकाराम ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़िता का भाई ठेले पर दुकान लगाता है। आरोप है कि 26 अक्टूबर को वह घर पर सामान उतार रहा था, तभी कस्बा मिश्रित निवासी राजू व गुड्डू पुत्रगण मंगली, धर्मेंद्र, राहुल व आकाश पुत्रगण गुड्डू तथा विपिन पुत्र राजू ने एकराय होकर उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि उसने इस मामले में थाना मछरेहटा में आरोपियों के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले का संज्ञान लेने तथा आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें