ज्योतिष: हस्तरेखा जीवन के बारे में बहुत कुछ कहती है। ये लकीरे कई राज खोल देती है। इन रेखाओं से बनी आकृति कई योग बनाती है। इसी तरह से हाथ में शनि रेखा और शनि पर्वत की स्थिति बहुत मायने रखती है।हाथ में शनि रेखा हाथ की कलाई या उसके पास से शुरू होकर मध्यमा उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत तक जाती है।
जिन लोगों के हाथ में यह रेखा स्पष्ट, गहरी और बिना कटी-फटी हो, वह बेहद भाग्यवान होता है।
यदि कलाई के ऊपरी हिस्से से शनि रेखा शुरू होकर शनि पर्वत तक जाए तो ऐसी शनि रेखा (भाग्य रेखा) बेहद शुभ होती है। ऐसे लोग अपार धन कमाते हैं। कम उम्र में ही इन लोगों के पास अच्छा-खासा बैंक बैलेंस होता है। साथ ही ये लोग अपने दम पर अपनी पहचान बनाते हैं।
जिन लोगों के हाथ में शनि रेखा या भाग्य रेखा, जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो वे भी अपने जीवन में अपार धन-दौलत कमाते हैं। आमतौर पर ऐसे लोग जीवन के दूसरे पड़ाव में अमीर बनते हैं।