
हिन्दू रक्षा वाहिनी कार्य समिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
हरदोई के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों के मनोनयन पर लगी मुहर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प ।
मिश्रित सीतापुर। हिन्दू रक्षा वाहिनी संगठन की कार्य समिति बैठक संगठन के प्रदेश कार्यालय, ग्राम गोहिलारी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के हरदोई जिला उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, कछौना ब्लॉक अध्यक्ष संदीप तिवारी, सीतापुर जिला अध्यक्ष बिमलेश शुक्ला, जिला महामंत्री सुनील शुक्ला, संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता बबलू तिवारी, मिश्रित तहसील अध्यक्ष रजनीश मिश्रा, ग्राम गोहिलारी के सामाजिक कार्यकर्ता शर्बेश शुक्ला, ग्राम पंचायत के बूथ अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, राममूर्ति वर्मा, अभिषेक शुक्ला सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान हरदोई जनपद के मुख्य प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों के मनोनयन पर भी सहमति बनी। इसमें आलोक मिश्रा को जिला अध्यक्ष, मुख्य प्रकोष्ठ हरदोई, रोहित कुमार मौर्य को जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरदोई तथा विवेक कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा हरदोई मनोनीत किया गया।नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।बैठक का समांपन “जय श्रीराम” और “जय हिन्दू राष्ट्र” के उद्घोष के साथ किया गया।