
चार दिन से खराब पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर, किसान परेशान
शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ ट्रांसफार्मर का बदलाव, सिंचाई और पलेवा कार्य प्रभावित ।
मिश्रित सीतापुर। विकासखंड मिश्रित के ग्राम तेलियानी में बीते चार दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ा होने के कारण ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी गौरव शुक्ला ने आरोप लगाया है कि विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार जेई एवं एसडीओ विद्युत से की जा चुकी है । लेकिन अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। वर्तमान समय में किसानों को फसलों की सिंचाई एवं पलेवा कार्य के लिए बिजली की अत्यंत आवश्यकता है। ऐसे में ट्रांसफार्मर खराब होने से किसानों के कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है । कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
गौरव शुक्ला ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है । कि ग्राम तेलियानी में जल्द से जल्द नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाया जाय जिससे किसानों को राहत मिल सके और खेती-किसानी के कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।