
बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर
12 विद्यार्थियों ने हासिल किया गोल्ड टॉपर का खिताब, 10 सिल्वर टॉपर सहित 20 विद्यार्थी बने वंडर किड
प्रतापगढ़। मीरा भवन स्थित समृद्धि ब्रेन ओ ब्रेन सेंटर में शनिवार को बॉब वंडर किड प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें आनंदवन इंटर कॉलेज की छात्रा मनु श्री श्रीवास्तव ने नेशनल टॉपर बनकर विद्यालय के साथ जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने गोल्ड टॉपर, 10 ने सिल्वर टॉपर का खिताब हासिल किया, जबकि 20 विद्यार्थी वंडर किड प्रतिभागी रहे।अन्य विद्यालयों में प्रभात अकादमी के दो विद्यार्थियों ने गोल्ड टॉपर का खिताब हासिल किया। संगम इंटरनेशनल स्कूल से एक गोल्ड टॉपर, न्यू एंजल्स से एक सिल्वर टॉपर और चार प्रतिभागी, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल से एक सिल्वर टॉपर तथा सेंट जोसेफ से दो विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं जयपुरिया और सेंट फ्रांसिस से एक-एक विद्यार्थी ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की आयोजक रीना शुक्ला ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। विद्यालय परिवार और आयोजकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।