अपनी बाग बताकर बेचे गए देवस्थान की बाग के पेड़ कटान रोकने के बाद भी लकड़ी की सुरक्षा पर उठे सवाल

अपनी बाग बताकर बेचे गए देवस्थान की बाग के पेड़

कटान रोकने के बाद भी लकड़ी की सुरक्षा पर उठे सवाल

विकास मिश्रा/ नैमिष टुडे संवाददाता

ग्रामीणों ने जताई आशंका, रात के अंधेरे में काटे गए पेड़ों को गायब किए जाने का खतरा

सकरन(सीतापुर)। थाना बिसवां क्षेत्र के ग्राम बगहाढांक में देवस्थान के नाम दर्ज बाग के पेड़ों की बिक्री का मामला सामने आया है। गांव के पश्चिम-उत्तर दिशा में स्थित गाटा संख्या 257 पर दर्ज बाग को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अपनी निजी बाग बताकर ठेकेदार को बेच दिया गया था। इसके बाद ठेकेदार द्वारा पेड़ों का कटान शुरू करा दिया गया।
मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने वन विभाग और उप जिलाधिकारी बिसवां से शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पेड़ों का कटान रुकवा दिया। कटान के दौरान चिलबिल, आम, जामुन सहित कई पेड़ काटे जा चुके हैं, जो फिलहाल उसी बाग में पड़े हुए हैं।
हालांकि कटान रुकने के बाद भी ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है। ग्रामीणों को आशंका है कि जिस व्यक्ति द्वारा पेड़ों की बिक्री की गई है, वह रात के अंधेरे में काटे गए पेड़ों को वहां से हटवाकर गायब कर सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गाटा संख्या 257 पर दर्ज बाग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने तक काटे गए पेड़ों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके।
इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बाग का कटान रोक दिया गया है काटे गए पेड़ों की जांच की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें