
10 वर्ष पुराने मुकदमे में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
कुंडा/प्रतापगढ़। वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के मामले में कृष्णा कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार कृष्णा कुमार के खिलाफ सेशन केस संख्या 2001812/2010, राज्य बनाम कृष्णा कुमार तथा थाना मानिकपुर में दर्ज मु.अ.सं. 209/1994 से संबंधित मामले में अपर सिविल जज (जेडी)/मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-23, प्रतापगढ़ द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में कुंडा थाने के उपनिरीक्षक विनय वर्मा ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल अतुल कुमार यादव और रिजर्व कांस्टेबल अंकुर मौर्या शामिल रहे।